Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: शानदार डेब्यू के बाद तिरुपति पहुंचे नीतीश रेड्डी, घुटनों के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां

VIDEO: शानदार डेब्यू के बाद तिरुपति पहुंचे नीतीश रेड्डी, घुटनों के बल चढ़ी मंदिर की सीढ़ियां

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X)

युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के लिए शानदार डेब्यू किया। सीरीज में 1-3 से हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नीतीश अपने प्रदर्शन के चलते खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

इस बीच, घर लौटने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी तिरुपति दर्शन करने के लिए पहुंचे। वह घुटनों के बल पर मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

फैंस को खूब पसंद आ रहा है नीतीश कुमार रेड्डी का यह वीडियो-

भारत के लिए क्रिकेट खेलना नीतीश कुमार रेड्डी और उनके पिता का सबसे बड़ा सपना था, जो ऑस्ट्रेलिया दौरे में पूरा हो गया है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी की कोई मनोकामना होती है या कोई मनोकामना पूरी होती है तो वह मंदिर की सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ता है। नीतीश की भक्ति देखकर फैंस उनके मुरीद हो गए हैं, फैंस को वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

एयरपोर्ट पर हुआ था शानदार स्वागत

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद जब नीतीश कुमार रेड्डी भारत लौटे, तब विशाखापट्टनम में उनका जबरदस्त स्वागत हुआ था। एयरपोर्ट पर फैंस ने नीतीश के ऊपर पीले फूलों की बारिश की थी और उन्हें एक बड़ी माला भी पहनाई। सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो में नीतीश एक खुली जीप के आगे बैठे हुए दिखाई दिए, उनके साथ उनके पिता मुत्यालु रेड्डी भी थे। रास्ते भर फैंस ने जोर-जोर से नीतीश के नाम के जयकारे लगाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी ने पांच मैचों में 37.25 के औसत से 298 रन बनाए। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने 114 रन की शानदार पारी खेली थी। वह यशस्वी जायसवाल के बाद सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साथ ही उन्होंने पांच विकेट भी चटकाए।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...