Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: शाकिब अल हसन का ऐसा खौफ, टाइम आउट की डर से गिरते-पड़ते पिच पर पहुंचे अबरार अहमद

Abrar and shakib (Twitter)

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन  हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वो मैदान पर गेंद और बल्ले से कमाल करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने एक ऐसी हरकत की थी, जिसको लेकर कई दिनों तक क्रिकेट जगत में चर्चा का बाजार गर्म था। दरअसल, शाकिब की वजह से ही 2023 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप मैच में विकेट गिरने के बाद एंजेलो मैथ्यूज तय समय पर अगली गेंद खेलने के लिए क्रीज पर नहीं आ सके थे। उसके बाद शाकिब ने अपील की और फिर जो हुआ उसने पूरी क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। उससे पहले कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था।

टाइम आउट की डर से पिच पर दौड़कर पहुंचे अबरार अहमद

अब एक बार फिर शाकिब अल हसन सुर्खियों में हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस मैच में अपनी दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम महज 172 रनों पर ढेर हो गई। इस दौरान एक मजेदार घटना देखने को मिली। दरअसल, पाकिस्तानी की दूसरी पारी के दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद ने 37वें ओवर की आखिरी 2 गेंद पर मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट गिरने की उम्मीद किसी को भी नहीं थी। यही वजह रही कि अगले बल्लेबाज अबरार अहमद बहुत तेजी से दौड़ते हुए जल्दबाजी में मैदान के अंदर आए। अबरार अहमद को डर था कि कहीं उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील न हो जाए, इसलिए वह हेलमेट और दस्तानें हाथ में लेकर डगआउट से दौड़ते हुए आए और मैदान के अंदर गिरते-पड़ते पहुंचे।

unreal fear of abrar ahmed being get timed out when Shakib is bowling 😂

Everyone remembered what happened with sir angelo Mathews 😜#PAKvBAN pic.twitter.com/bXiijoNBKb

— Afrid Mahmud Rifat 🇧🇩 (@rifat0015) September 2, 2024

इस दौरान उनके हाथ से एक दस्ताना भी फिसलकर गिर गया। ये नजारा देख शाकिब अल हसन खड़े-खड़े मुस्कराने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी इस पर मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में बुलावा, जानिए 33 वर्षीय स्पिनर के चयन की वजह

SL vs IND: Saransh Jain earns maiden India Test call-up for Sri Lanka tour (image via X) मंगलवार, 28 जुलाई को 33 साल के ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को श्रीलंका...

AUS vs BAN: टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में नाहिद और तस्कीन का होगा मेडिकल असेसमेंट

Nahid Rana, Taskin Ahmed to undergo medical assessments in Australia ahead of Bangladesh’s Test tour (image via X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और तस्कीन अहमद मंगलवार, 28 जुलाई...

WI vs PAK: 11 ओवर, 27 रन, 5 विकेट और लगातार 5 विकेट-मेडन! पाकिस्तान के खिलाफ जस्टिन ग्रीव्स का खौफनाक स्पेल

Justin Greaves (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐसी गेंदबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।...

‘लैय पकड़ने के लिए 1-2 मैच नहीं ले सकते’ – इंग्लैंड दौरे के बाद विराट और रोहित को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दी चेतावनी

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने अनुभवी दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगाह करते...