Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वीमेंस द हंड्रेड में Marizanne Kapp ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी Meg Lanning की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो 

VIDEO: वीमेंस द हंड्रेड में Marizanne Kapp ने बेहतरीन गेंद पर बिखेरी Meg Lanning की गिल्लियां, देखें वायरल वीडियो 

London Spirit Women vs Oval Invincibles Women (Image Credit- Twitter/X)

The Hundred Women’s Competition 2024: जारी द वीमेंस हंड्रेड का 15वां मैच London Spirit Women vs Oval Invincibles Women के बीच खेला गया। तो वहीं इस मैच में Oval Invincibles की ऑलराउंडर खिलाड़ी मारीजान काप (Marizanne Kapp) ने एक बेहतरीन गेंद पर विरोधी टीम London Spirit की सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग (Meg Lanning) की गिल्लियां बिखरे दी हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि काप ने यह विकेट लंदन स्पिरिट की पारी की चौथी गेंद पर लिया, जब काप ने स्ट्राइक पर मौजूद लैनिंग को एक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, जिसे डिफेंस करते हुए मेग लैनिंग आउट हो गई। वह गेंद की स्विंग को जब तक समझ पाती, तब तक यह स्टंप को हिट कर चुकी थी।

देखें मारिजान काप ने किस तरह लिया मेग लैनिंग का विकेट

तो वहीं मुकाबले में मारिजान काप की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। काप ने फेंकी गई 20 गेंदों में मात्र 11 रन देते हुए, लंदन स्पिरिट के टाॅप ऑर्डर के चार बल्लेबाज मेग लैनिंग (1), Georgia Redmayne (9), Cordelia Griffith (19) और हीतर नाइट (6) के बड़े विकेट हासिल किए।

बराबरी पर खत्म हुआ मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ है। हालांकि, दोनों ही टीमें इससे पहले तीन-तीन मैचों में जीत हासिल कर चुकी हैं। मैच के बारे में विस्तार से बात करें तो लंदन स्पिरिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए हैं। टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने 44 रनों की शानदार पारी खेली।

तो वहीं जब मुकाबले में Oval Invincibles लंदन स्पिरिट से मिले 114 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। टीम के लिए मारिजान काप ने गेंदबाजी के बाद, बल्लेबाजी में योगदान देते हुए 47 रनों की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...