Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली से मिले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल, मिला खास तोहफा

Virat Kohli & Wesley Hall (Photo Source: X)

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार, 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के भारत के सुपर-8 मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज वेस्ले हॉल से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा एंड कंपनी सुपर-8 से पहले बारबाडोस में जमकर पसीना बहा रही है।

भारत ने लीग स्टेज पर अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत हासिल की जबकि कनाडा के खिलाफ खेला जाने वाला मैच रद्द हो गया। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज वेस्ली हॉल से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और 86 वर्षीय गेंदबाज की खास मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्गज उन्हें खास तोहफा देते हुए दिख रहे हैं।

वेस्ले हॉल और विराट कोहली का मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल

बारबाडोस के मैदान पर जिस वक्त टीम इंडिया प्रैक्टिस के लिए आई, उसी समय दिग्गज गेंदबाज वेस्ली हॉल भी वहां पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली ने उन्हें मुलाकात की और डगआउट में बैठकर तस्वीर भी खिंचवाई। दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने हॉल की किताब का विमोचन भी किया जिसका वीडियो अब सामने आया है।

#WATCH | Former West Indies cricketer Wesley Hall met Indian cricketer Virat Kohli and gifted his book to him, in Barbados. pic.twitter.com/RPbVaIdiBV

— ANI (@ANI) June 18, 2024

हॉल ने कहा, “मैंने आज तीन किताबें दीं। मैंने एक किताब कप्तान (रोहित शर्मा) को दी और एक कोच (राहुल द्रविड़) और विराट कोहली को भेंट की। वे तीनों महान खिलाड़ी हैं।” हॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 48 टेस्ट मैचों में 192 विकेट चटकाए जबकि 170 फर्स्ट क्लास मैचों में तेज गेंदबाज के नाम 546 विकेट दर्ज हैं।

विराट कोहली 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आश्चर्यजनक रूप से खराब फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 1.66 की औसत से केवल पांच रन बनाए। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वकालिक टॉप  रन-स्कोरर के रूप में टूर्नामेंट में खेलने पहुंचे थे। हालांकि, अमेरिका में गेंदबाजों के अनुकूल विकेटों पर कोहली के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...