Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली ने 81वां शतक ठोकने के बाद अनुष्का पर लुटाया प्यार, बीच मैदान में दी ‘Flying Kiss’

Virat Kohli & Anushka Sharma (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पहला टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 81वां इंटरनेशनल शतक जड़ा।

विराट एक्टिव खिलाड़ियों में सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह विराट के करियर का 30वां टेस्ट शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां शतक है। पर्थ में शतक ठोकने के बाद विराट कोहली ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को Flying Kiss दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट ने खास अंदाज में मनाया जश्न

विराट कोहली ने दूसरी पारी के 135वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। शुरुआत में विराट को अंदाजा ही नहीं हुआ कि उन्होंने शतक पूरा कर लिया। फिर थोड़ी बाद उन्होंने अपना बल्ला उठाया और फैंस का शुक्रियादा किया। कोहली ने फिर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को Flying Kiss देकर खास अंदाज में जश्न मनाया। विराट की शतकीय पारी देख अनुष्का भी खुशी से उछल पड़ी।

यहां देखें विराट के सेलिब्रेशन का वीडियो-

King is back @imVkohli 👑🛐#IndvsAus #ViratKohli pic.twitter.com/HBUR3850EK

— John Wick 🚁 (@JohnWick_fb) November 24, 2024

विराट कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म से जूझते हुए नजर आए थे। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से कुछ खास पारी देखने को नहीं मिली थी। उन्होंने पिछले 6 टेस्ट मैचों में 22.72 के औसत से 250 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ही शतक ठोक कर विराट ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया को मिला 534 रनों का लक्ष्य

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 150 रनों पर समेट दिया था, लेकिन फिर दूसरी पारी में टीम ने शानदार वापसी की। भारत ने दूसरी पारी 487 रनों पर घोषित की और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 297 गेंदों में 161 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 143 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने 176 गेंदों में 77 और नितिश कुमार रेड्डी ने नाबाद 38 रन की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...