Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली ने मैदान में फैन के घुसने के बाद सिक्योरिटी से की ऐसी गुजारिश, फैंस हुए मुरीद…

Virat Kohli & his Fan (Photo Source: Instagram)

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल के लंबे इंतजार के बाद रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। वह रेलवे के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले का हिस्सा हैं। कोहली को देखने के लिए भारी मात्रा में फैंस स्टेडियम पहुंचे हैं। मैच के पहले दिन तो फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली थी लेकिन आज यह दूसरे दिन संभव हो सकता है।

मैच के पहले दिन एक फैन सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मैदान के अंदर घुस गया था। उस शख्स ने कोहली के पैर छुए और फिर तुरंत सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोहली से अलग किया था। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में विराट ने सुरक्षा कर्मियों से अपने फैन को लेकर एक खास अपील की, वो कैद हुआ है। वीडियो को देखकर फैंस किंग कोहली के मुरीद हो गए हैं।

विराट कोहली ने फिर जीता फैंस का दिल

फैन के स्टेडियम में घुसने के बाद जब सिक्योरिटी टीम उसे बाहर निकाल रही थी, तब विराट कोहली ने गुजारिश की कि उनके फैन पर हाथ न उठाया जाए। किंग कोहली ने अपने जेस्चर से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

यहां देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anmol (@anmol._._gupta)

अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली के प्रति फैंस का जुनून सर चढ़कर बोल रहा है। पहले दिन सुबह 3 बजे से ही फैंस स्टेडियम के अंदर जाने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। वहीं, दूसरे दिन 31 जनवरी को भी सुबह-सुबह ही भीड़ जमा हो गई।

आपको बता दें, कोहली के कारण ही रणजी ट्रॉफी पिछले 24 घंटों में गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक है। दिल्ली बनाम रेलवे मैच के पहले दिन जियोसिनेमा पर 94 लाख व्यूज मिले। देखना होगा दूसरे दिन यह रिकॉर्ड टूटता है या नहीं…

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण में 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,...

T20 WC 2026, IND vs SA: मैच से पहले जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े, टी20 फॉर्मेट में किस टीम का है दबदबा

IND vs SA, Super 8 (image via getty) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 22 फरवरी से शुरू होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के 43वें मैच में दक्षिण अफ्रीका से...

T20 World Cup 2026, Super 8: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

IND vs SA, Super 8: 3 Players to watch out for (image via getty) भारत और दक्षिण अफ्रीका रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष...

22 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द जारी आईसीसी टी20...