
Rohit Sharma (Photo Source: ICC/Insta)
टीम इंडिया जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है और तीनों ही में उन्हें जीत मिली है। लेकिन इस जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी की खराब फॉर्म की वजह से काफी टेंशन में हैं। आपके मन में खराब फॉर्म को सुनकर शिवम दुबे का नाम आया होगा लेकिन ये खिलाड़ी वो नहीं हैं। दुबे से भी ज्यादा विराट कोहली की फॉर्म कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।
दरअसल पिछले तीन मैचों में विराट का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में विराट एक, तो पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यूएसए के खिलाफ मैच में विराट कोहली तो गोल्डन डक का शिकार हुए और उनका विकेट भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर ने लिया था। विराट के विकेट से पहले रोहित ने सिंगल लेकर विराट को स्ट्राइक दी।
विराट कोहली के विकेट के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
सौरभ ने विराट को पहली ही गेंद पर स्लिप में कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली का विकेट देखकर कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे का हाव-भाव एक दम से बदल गया। रोहित शर्मा का रिऐक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे ICC ने शेयर भी किया है। विराट के बाद रोहित भी विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और उनका विकेट भी नेत्रवलकर के खाते में ही गया।
A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)
इसके बाद अली खान ने ऋषभ पंत को बोल्ड किया। 7.3 ओवर में तीन विकेट पर 39 रनों के स्कोर के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने भारत की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर जबकि शिवम दुबे 31 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया इस जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और उनका अगला मुकाबला अब कनाडा से 15 जून को होगा। वहीं हाल ही में ICC ने ऐलान किया है कि 24 जून को सुपर 8 मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी।
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका
ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान
ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो
WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

