Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली के गोल्डन डक पर रोहित का ये रिएक्शन, सोशल मीडिया पर आग की तरह हुआ वायरल

Rohit Sharma (Photo Source: ICC/Insta)

टीम इंडिया जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है और तीनों ही में उन्हें जीत मिली है। लेकिन इस जीत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी की खराब फॉर्म की वजह से काफी टेंशन में हैं। आपके मन में खराब फॉर्म को सुनकर शिवम दुबे का नाम आया होगा लेकिन ये खिलाड़ी वो नहीं हैं। दुबे से भी ज्यादा विराट कोहली की फॉर्म कप्तान रोहित और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।

दरअसल पिछले तीन मैचों में विराट का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में विराट एक, तो पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यूएसए के खिलाफ मैच में विराट कोहली तो गोल्डन डक का शिकार हुए और उनका विकेट भारतीय मूल के सौरभ नेत्रवलकर ने लिया था। विराट के विकेट से पहले  रोहित ने सिंगल लेकर विराट को स्ट्राइक दी।

विराट कोहली के विकेट के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

सौरभ ने विराट को पहली ही गेंद पर स्लिप में कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली का विकेट देखकर कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे का हाव-भाव एक दम से बदल गया। रोहित शर्मा का रिऐक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसे ICC  ने शेयर भी किया है। विराट के बाद रोहित भी विकेट पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और उनका विकेट भी नेत्रवलकर के खाते में ही गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

इसके बाद अली खान ने ऋषभ पंत को बोल्ड किया। 7.3 ओवर में तीन विकेट पर 39 रनों के स्कोर के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने भारत की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर जबकि शिवम दुबे 31 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया इस जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और उनका अगला मुकाबला अब कनाडा से 15 जून को होगा। वहीं हाल ही में ICC ने ऐलान किया है कि 24 जून को सुपर 8 मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी।

আরো ताजा खबर

अबू धाबी T10 लीग 2026 | ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी | 22वां मैच – कौन जीतेगा अरेबियन एसेस बनाम यूनाइटेड टाइगर्स मैच?

ARA बनाम UT मैच भविष्यवाणी – 22वां मैच अबू धाबी T10 लीग 2026 के 22वें मैच में सोमवार, 16 नवंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अरेबियन एसेस...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व क्रिकेटर 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई स्थित बे ओवल मैदान...

12 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में चुना गया ब्रेट रैंडेल...

अर्शदीप सिंह के लिए डबल सेलिब्रेशन! IPL 2027 के लिए MI में शामिल होने के बाद समरीन कौर से की सगाई

Indian Pacer Arshdeep Singh Announces Engagement to Samreen Kaur Following Historic MI Trade (image via X) 11 नवंबर, 2026 का दिन भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के...