Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: विराट कोहली का ये सुपरफैन मिलने के लिए साइकिल चलाकर लखनऊ से पहुंचा बेंगलुरु, शेयर की इमोशनल स्टोरी

VIDEO विराट कोहली का ये सुपरफैन मिलने के लिए साइकिल चलाकर लखनऊ से पहुंचा बेंगलुरु शेयर की इमोशनल स्टोरी

superfan of Virat Kohli reached Bengaluru by bicycle from Lucknow to meet him

विराट कोहली (Virat Kohli) देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। यहीं नहीं दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। कोहली की दीवानगी को इस बात से समझ सकते हैं कि सोशल मीडिया पर वह आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बने रहते हैं। अब एक नया मामला सामने आया है।

दरअसल, उनका एक फैन साइकिल चलाकर लखनऊ से बेंगुलरु उनसे मिलने पहुंचा था। अब उस फैन ने अपनी इमोशनल कहानी लोगों के साथ साझा की है। वीडियो में विनय कुमार नाम के इस फैन ने अपनी साइकिल के सीट के पीछ तिरंगा लगवाया हुआ है। विनय ने एक सफेद जैकेट पहन रखी है, जिस पर कोहली की तस्वीरें और साथ ही बैनर लगे हुए हैं।

हालांकि, टीम होटल तक पहुंचने के बावजूद वह विराट कोहली (Virat Kohli) से नहीं मिल सके और जिस कारण से विनय काफी निराश भी नजर आए। उन्होंने बताया कि वह काफी टाइम से कोहली से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मिल नहीं पाये। विनय ने यह भी बताया कि एक बार वह कोहली से मिलने के लिए लखनऊ से पैदल चलकर मुंबई उनके घर गए थे।

फैन ने इंटरव्यू में शेयर की अपनी इमोशनल स्टोरी

View this post on Instagram

A post shared by SportsInfo Cricket (@sportsinfocrickethub)

विनय कुमार ने क्रिकट्रैकर के स्पोर्ट्सइन्फो के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कहा, “मेरा नाम विनय कुमार है और मैं साइकिल से लखनऊ से आया हूं। मैं लखनऊ से बेंगलुरु विराट सर से मिलने आया हूं। मैं 29 अगस्त 2024 को लखनऊ से निकला था। मैं आज होटल गया था, लेकिन वहां कोहली सर से मिल नहीं पाया।”

फैन ने आगे कहा, “मैं लंबे समय से कोहली सर से मिलने की कोशिश कर रहा हूं। अब लगभग आठ महीने हो गए हैं। मैं लखनऊ से मुंबई तक पैदल चलकर उनके आवास तक गया था, लेकिन उनसे नहीं मिल सका।”

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...