Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “विराट एक बार…”, प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली को देखने पहुंची फीमेल फैन ने बोली ऐसी बात…

Virat Kohli (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है। टीम के प्रैक्टिस सेशन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच, विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो उनकी फीमेल फैंस के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आइए आपको वीडियो की पूरी कहानी बताते हैं-

फीमेल फैन ने विराट को बड़े प्यार से कही यह बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी के लिए रेड्डी होते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस विराट-विराट कहकर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। तभी अचानक से एक फीमेल फैन बड़े प्यार से कहती है “विराट एक बार देख लो...” जिसे सुनकर बाकी फैंस हंसने लग जाते हैं।

यहां देखें वीडियो-

The way a fan girl says to Virat Kohli “Virat ek baar dekh lo” at the practice session in MCG. 😂❤️

– Everyone’s favourite, King Kohli..!!!! 🐐pic.twitter.com/1bsvlKWdFK

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) December 24, 2024

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर विराट कोहली अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पांच पारियों में 31.50 के औसत से 126 रन बनाए हैं। उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। देखना होगा आगामी मेलबर्न टेस्ट में विराट कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

मेलबर्न में विराट कोहली का रिकॉर्ड-

मेलबर्न में कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 6 टेस्ट पारियों में 52.66 के औसत, 52.57 की स्ट्राइक रेट से 316 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 169 है और वह मेलबर्न में दो बार डक पर भी आउट हुए हैं।

मेलबर्न के छोटे से रेस्टोरेंट में फैमिली के साथ स्पॉट हुए विराट

प्रैक्टिस सेशनों के बीच विराट कोहली ने परिवार के लिए समय निकाला और 25 दिसंबर की सुबह अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ मेलबर्न के एक छोटे से रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे। कैफे ने इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर देकर विराट का आभार व्यक्त किया।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...