Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वर्ल्ड चैंपियन बनकर लौटा बेटा तो रोहित शर्मा की मां ने छोड़ा डॉक्टर का अपॉइंटमेंट, मिलते ही चूमने लगीं माथा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

यह रोहित शर्मा के करियर का सबसे बड़ा दिन था, जब उन्होंने पिछले हफ्ते बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ भारत को दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसीलिए भारत को वर्ल्ड विजेता का खिताब जिताकर कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को स्वदेश लौटे तो पूरे देश उनके स्वागत में खुशी से झूम उठा।

आपको बता दें कि, पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर धूम-धाम से उनका स्वागत किया गया, बाद में मुंबई की जनता ने इस जीत का जश्न धूम-धाम से मनाया। इसी बीच सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो हिटमैन की मां पूर्णिमा का भी है, जिन्होंने अपने बेटे को देखते ही उसे चूमना शुरू कर दिया।

रोहित शर्मा से मिलकर उनकी मां हुई इमोशनल

दरअसल मुंबई पहुंचने के बाद रोहित शर्मा जब अपनी मां से मिले तो यह उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था। बेटे को देखते ही उनकी मां ने उन्हें गले लगा लिया और उनका माथा चूमने लगीं। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनकी मां पहले उनके दोनों गालों को चूमती हैं, उसके बाद उनके माथे को चूमती हैं।

Such a sweet moment between Rohit Sharma and his mom 🥹❤️ pic.twitter.com/u8hXhr3LVL

— Vinesh Prabhu (@vlp1994) July 4, 2024

इस वीडियो के जरिए ये साफ तौर पर पता चलता है कि, बेटे की इस कामयाबी पर मां-बाप गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर रोहित की मां ने कहा कि, “उसे जो प्यार मिल रहा है, वह उसकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से है। मैं आज सबसे खुश मां हूं।” हैरानी की बात यह है कि रोहित की मां ने बेटे से मिलने के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छोड़ दी थी।

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह दिन देखूंगी। विश्व कप में जाने से पहले वह हमसे मिलने आया था और कहा था कि वह इसके बाद टी20आई छोड़ना चाहता है। मैंने बस इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो। मैं आज अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और डॉक्टर से मिलने का समय लिया था, लेकिन मैं फिर भी आई क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहता था।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...

SM Trends: 9 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।...

वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट

Richard Gould (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड ने वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। गोल्ड के अनुसार, अगले...

9 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड...