Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भी साउथ अफ्रीकी महिला टीम का देश में हुआ शानदार स्वागत

South Africa Women Team (Photo Source: X)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीकी महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एक बार फिर टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। साउथ अफ्रीकी महिला टीम टूर्नामेंट खत्म होने के बाद स्वदेश लौट चुकी है।

इस बीच, एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देख आप इमोशनल हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर साउथ अफ्रीकी महिला टीम का शानदार स्वागत हुआ है, देशवासियों ने अपने खिलाड़ियों को बिल्कुल भी मायूस नहीं होने दिया।

चैंपियन टीम की तरह साउथ अफ्रीका महिला खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट पर फैंस ने साउथ अफ्रीकी महिला टीम का एक चैंपियन की तरह स्वागत किया। खिलाड़ियों को देखकर फैंस उनके सम्मान में तालियां बजाने लगे। परिवार से मिलकर प्लेयर्स इमोशनल भी हुई। फैंस खिलाड़ियों के सामने डांस करते हुए भी नजर आए और कहीं खिलाड़ियों ने भी फैंस के साथ डांस किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख फैंस साउथ अफ्रीका के लोगों की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

South African people welcoming the South Africa women’s team after a tough loss in the Final. ❤️pic.twitter.com/ArS1bum8Rd

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2024

आपको महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मुकाबले का हाल बताए तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। सूजी बेट्स ने 32, अमेलिया कर ने 43 और ब्रूक हालीडे ने 38 रनों की पारी खेली थी।

इसके जवाब में जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। लौरा वोल्वार्ड्ट (33) और तजमिन ब्रिट्स (17) के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन जैसे ही ये दोनों बल्लेबाज आउट हुईं, टीम की मुश्किलें बढ़ गईं। टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की ओर से रोजमैरी मायर और अमेलिया कर ने सर्वाधिक 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडन कार्सन, फ्रैन जोनस और ब्रूक हालीडे के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...

18 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: DC ने की RR की प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के...

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...