
Team India Reaches Nagpur (Photo Source: X)
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का अंत हो गया है, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया। अब सभी की नजरें वनडे सीरीज पर है। इस सीरीज के लिए अब भारत की टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ी शामिल होंगे और इसी के जरिए अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरु करेगी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए प्लेयर्स अब नागपुर पहुंचने लगे हैं।
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया के कुछ प्लेयर्स नागपुर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि, 2 फरवरी को रात 10:30 बजे टीम इंडिया नागपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों फैंस खिलाड़ियो का स्वागत करने के लिए मौजूद थे।
वनडे सीरीज के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया
रविवार रात को कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल सहित टीम के अन्य खिलाड़ी नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड किए। उनके वहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
नागपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल अपने कैजुअल और कूल लुक में नजर आए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज में दिखे। खिलाड़ियों का वो नागपुर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
TEAM INDIA ARRIVES IN NAGPUR FOR THE ODI SERIES. 🇮🇳pic.twitter.com/dmGouF0KWH
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 2, 2025
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा
6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा
IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

