Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रोहित की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नेट्स में पार्ट टाइमर की गेंद पर हुए आउट

VIDEO: रोहित की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नेट्स में पार्ट टाइमर की गेंद पर हुए आउट

Rohit Sharma (Pic Source-X)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंताएं और बढ़ गई है। दरअसल 37 वर्षीय रोहित नेट्स में पार्ट टाइम गेंदबाज देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ बोल्ड हो गए और उसका एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा दौरा रोहित के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। एडिलेड में दूसरे टेस्ट से भारतीय टीम में शामिल होने के बाद, वह तीन पारियों में केवल 19 रन ही बना सके हैं। सितंबर के बाद से अब तक वो 13 पारियों में 11.69 की औसत से सिर्फ 152 रन बनाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक लगा पाए हैं। उनकी इस खराब फॉर्म ने टीम इंडिया और मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है।

नेट्स में देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर आउट हुए Rohit

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक खेला जाना है। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो देवदत्त पडिक्कल की गेंदबाजी का है।

पडिक्कल मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं और उन्होंने अभी तक किसी प्रतिस्पर्धी मैच में कोई विकेट नहीं लिया है। ऐसे में पडिक्कल ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से रोहित को बैकफुट पर फंसा दिया। गेंद नीची रही और ऐसा लगा कि रोहित LBW आउट हो गए हैं। रोहित जैसे बल्लेबाज के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज के खिलाफ आउट होना अच्छी बात नहीं है।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में रोहित शर्मा की एक और निराशाजनक पारी के बाद, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर सीरीज के अंतिम दो मैचों में रोहित का खराब फॉर्म जारी रहा तो वह टेस्ट कप्तान का पद छोड़ देंगे।

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...