Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रिजवान की यह हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी, जम्पा से ही पूछ बैठे रिव्यू लें या नहीं? फिर जो हुआ…

AUS vs PAK, Moh. Rizwan & Adam Zampa (Photo Source: X)

AUS vs PAK, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला गया। मेजबान टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 163 पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 26.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। पाकिस्तान ने 2,854 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जो इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज एडम जम्पा से ही पूछ बैठे कि रिव्यू लें या नहीं?

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर के दौरान घटी यह घटना

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 34वां ओवर तेज गेंदबाज नसीम शाह ने डाला था। ओवर की चौथी गेंद, जो शॉर्ट डिलीवरी थी। एडम जम्पा ने स्लॉग करने की कोशिश की लेकिन बल्ले से अच्छा कनेक्शन नहीं बन पाया। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और पूरी पाकिस्तान टीम ने कॉट बिहाइंड के लिए जोरदार अपील की, जिसे ऑनफील्ड अंपायर ने नकार दिया। रिजवान फिर रिव्यू लेने के लिए टीम से चर्चा करते हुए नजर आए।

रिजवान ने फिर एडम जम्पा से पूछा, ‘तुमने कुछ सुना क्या?’ ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने जवाब देते हुए कहा, ‘आप गर गेंद पर अपील कर रहे हो’। रिजवान ने फिर कहा, ‘इस पर रिव्यू लूं या नहीं?’, इस पर जम्पा ने कह दिया ‘हां लेना चाहिए’। पाकिस्तानी कप्तान ने रिव्यू लिया लेकिन जम्पा नॉटआउट निकले क्योंकि उन्होंने गेंद को हिट नहीं किया था।

यहां देखें वीडियो-

Rizwan: Did you hear something?

Zampa: You are appealing for everything?

Rizwan: Should I take the review?

Zampa: Yes, you should

– Rizwan takes the review and DRS says Not-out.

RIZWAN 🤝 ZAMPA 😄🔥 pic.twitter.com/79RE2MaIPN

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 8, 2024

एडम जम्पा 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी के खिलाफ आउट हुए और ऑस्ट्रेलिया की पारी 163 पर सिमट गई। जम्पा ने 21 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। हारिस रऊफ ने 8 ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। वहीं, शाहीन ने 8 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...