Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रिंकू सिंह को विकेट मिलता देख सबसे ज्यादा खुश हुए हेड कोच गंभीर, उनका मिलियन डॉलर रिएक्शन हुआ वायरल

VIDEO: रिंकू सिंह को विकेट मिलता देख सबसे ज्यादा खुश हुए हेड कोच गंभीर, उनका मिलियन डॉलर रिएक्शन हुआ वायरल

Rinku Singh & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में पार्ट टाइम गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रही। रिंकू सिंह से लेकर सूर्यकुमार यादव तक सभी ने इस मैच में गेंदबाजी की। रिंकू और सूर्य को उनके विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में वह अब वह अपनी बॉलिंग से भी छा गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर थमाया और उन्होंने कमाल कर दिया। दरअसल श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। सूर्यकुमार के पास मोहम्मद सिराज का एक ओवर बचा था और शिवम दुबे भी विकल्प में थे, लेकिन उन्होंने गेंद रिंकू को दी गई। रिंकू ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर दिया।

रिंकू सिंह की गेंदबाजी पर गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल (Gautam Gambhir Viral Reaction on Rinku Singh)

टी-20 इंटरनेशनल में यह रिंकू सिंह का पहला विकेट था। रिंकू जब बॉलिंग करने आए थे तो गौतम गंभीर काफी ज्यादा टेंशन में दिख रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरी गेंद पर विकेट लिए वह अपनी गंभीर अपनी हंसी को नहीं रोक पाए और अब उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रिंकू सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ ओवर की दूसरी ही गेंद विकेट लेने के अलावा सिर्फ तीन रन खर्च किए। इस ओवर में रिंकू ने रमेश मेंडिस को भी आउट किया। इस तरह रिंकू ने अपनी गेंदबाजी में दो विकेट अपने नाम किए। रिंकू सिंह की इस गेंदबाजी को देख कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश नजर आए।

वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने आते ही दूसरी बॉल पर कामिंदु मेंडिस का विकेट चटकाया। उन्हें रिेंकू सिंह ने कैच किया। इसके बाद सूर्या ने अगली ही गेंद पर महीश तीक्षाना को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने इस ओवर में छह रन डिफेंड किया।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...