

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी को रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस कार चलते हुए देखा जा सकता है।
धोनी द्वारा रोल्स-रॉयस कार चलाने की वीडियो कुछ ही समय पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई, जिस पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी एक ब्लू वेस्ट पहने हुए रांची स्थित अपने घर से बाहर कार से निकलते हैं, जहां उनका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
देखें एमएस धोनी की यह वायरल वीडियो
MS Dhoni with his vintage Rolls-Royce on the streets of Ranchi 😍 pic.twitter.com/svT4agvKwN
— Ne𝟘n (@7_MSDthala) September 7, 2025
गौरतलब है कि धोनी की कार और बाइक्स को लेकर दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। धोनी अक्सर अपनी पुरानी बाइक व कार को चलाते हुए नजर आते हैं, क्योंकि वह विटेंज कार और बाइक का काफी शौक रखते हैं। धोनी के बाइक कलेक्शन को लेकर एक बार पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सेलेक्टर रहे वेंकटेश प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था
“मैंने किसी व्यक्ति में अब तक का सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या इंसान हैं एमएसडी। एक महान उपलब्धि और उससे भी ज्यादा अद्भुत इंसान। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के उनके संग्रह की एक झलक है। मैं इस व्यक्ति और उनके जुनून से बस दंग रह गया हूँ।”
अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं धोनी
गौरतलब है कि अगस्त 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद, धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2025 के दौरान जब रुतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे, तो धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नजर आए थे। तो वहीं, इस बात की भी संंभावना है कि वह आगामी सीजन में सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएं।
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा
T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड
Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

