Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: यार आउट करना है उसको, आउट कौन करेगा फिर, मैं?… रोहित और जडेजा की मजेदार बातचीत स्टंप माइक में हुई कैद

Rohit Sharma & Ravindra Jadeja (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जब भी मैदान पर होते हैं तो उनका कैरेक्टर एक दम अलग होता है। वो जब भी अपने साथ खिलाड़ियों से कुछ बात करते हैं या उन्हें कुछ बोलते हैं तो वो फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसा ही कुछ नजारा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला।

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब रवींद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने कहा कि आउट कौन करेगा फिर, मैं? जडेजा कुछ अलग फील्ड चाहते थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उस तरह लंबी बाउंड्री है और मारने के चक्कर में उसका विकेट मिल सकता है।

Rohit Sharma Ravindra Jadeja की बातें स्टंप माइक में हुई कैद

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने कहा कि, आउट कौन करेगा फिर, मैं? दरअसल जडेजा अपनी गेंदबाजी के दौरान कुछ अलग फील्ड चाहते थे, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उस तरफ लंबी बाउंड्री है और बड़े शॉट मारने के चक्कर में उसका विकेट मिल सकता है।

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के एक ओवर से पहले रोहित शर्मा कहते हैं, “उधर (गेंद) नहीं जाएगा यार।” उन्होंने आगे कहा कि, “उधर आउट हो जाएगा। इतना लंबा (बाउंड्री) है उधर यार। हमें आउट करने के लिए देखना है उसको यार। आउट कौन करेगा फिर, मैं? मेरे को डालना पड़ेगा फिर बॉल।” 

Absolutely hilarious! 😂@ImRo45’s latest stump mic moment is pure gold! Don’t miss it! 😂#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 2 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/R1BQmbtFNc

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 27, 2024

मेलबर्न के एमसीजी में जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का दूसरा दिन अब तक भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर गेंदबाजों की धुनाई की। हालांकि, दूसरे सेशन में भारत को तीन विकेट मिले, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इस सीरीज में अब तक रोहित का बल्ला खामोश रहा है।

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने दमदार शतक जड़ा, जबकि सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़े। कप्तान पैट कमिंस ने 49 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

12 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा पंजाब किंग्स...

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...