Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मोहम्मद रिजवान ने कराची में सैंटनर और बावुमा को कराई शॉपिंग, वायरल हुआ वीडियो

Rizwan, Mitchell Santner, Temba Bavuma (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, पूरे 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। इससे पहले पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ट्राई वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जो 8 फरवरी से शुरू हो रही है। आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से पहले तीनों टीमों के लिए मोमेंटम बनाने का यह शानदार मौका है।

इस बीच,  सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने टेम्बा बावुमा और मिचेल सैंटनर को कराची में शॉपिंग कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिजवान, सैंटनर और बावुमा ने लिया शॉपिंग का मजा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किए गए वीडियो में मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के कप्तानों को अलग-अलग चीजें को दिखाते और उनके बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। मिचेल सैंटनर और टेम्बा बावुमा बड़ी उत्सुकता के साथ चीजों को ध्यान से देख और उसके बारे में समझते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

Souvenir shopping with the captains ©️✨

Rizwan leads the way as Santner and Bavuma explore the best finds!#3Nations1Trophy pic.twitter.com/MeAPEvDWxD

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 7, 2025

पााकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा ट्राई सीरीज का पहला मैच

ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में शनिवार, 8 फरवरी को 2ः30 बजे से खेला जाएगा। फैंस इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो टीवी पर देख सकते हैं। दोनों टीमें मुकाबले में इस संभावित प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है-

पाकिस्तान- फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, सलमान आगा, तय्यब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

न्यूजीलैंड- विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्गूय्सन

আরো ताजा खबर

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...