Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मेहदी हसन मिराज के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, टाइम आउट होने के बाद Tom O’Connell को बुलाया वापिस 

VIDEO मेहदी हसन मिराज के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल टाइम आउट होने के बाद Tom OConnell को बुलाया वापिस

BPL (Image Credit- Twitter X)

पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम होने ने, क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। तो वहीं अब एक ऐसी ही घटना जारी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में देखने को मिली है।

खुलना टाइगर्स और चिटगांव किंग्स के बीच 31 दिसंबर को बीपीएल का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में टाइगर्स से मिले 204 रनों के टारगेट का जब किंग्स की टीम पीछा कर रही थी, तो 5वां विकेट गिरने के बाद टीम के ऑलराउंडर Tom O’Connell बल्लेबाजी करने के मैदान पर जाते हैं। हालांकि, तय समय 3 मिनट के भीतर क्रीज पर स्टांस ना ले पाने की वजह से मैदानी अंपायर Raveendra Wimalasiri और Tanvir Ahmed ने उन्हें टाइम आउट करार दे दिया।

लेकिन इसके बाद खुलना टाइगर्स के कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने खिलाड़ी को वापिस बुलाया, जिसकी क्रिकेट जगत के साथ विरोधी टीम के कप्तान मोहम्मद मिथुन भी तारीफ करते हुए नजर आए। हालांकि, दूसरा मौका मिलने के बाद भी टाॅम ओकोनल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और मोहम्मद नवाज की गेंद पर गोल्डन डक आउट होकर पवेलियन लौट गए।

देखें इस घटना की वीडियो

 

मैच में क्या हुआ?

दूसरी ओर, शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो खुलना टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन बनाए। टीम के लिए विलियम वोसिस्टो ने 75* और विकेटकीपर महीदुल इस्लाम अकोन ने 59* रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद जब चिटगांव किंग्स खुलना टाइगर्स से मिले 204 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.5 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए शमीम हुसैन की 78 रनों की पारी खेल पाए, बाकी और कोई खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे पाया।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (29 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में एक शानदार...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...