Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मेलबर्न में हुआ भयंकर ड्रामा, सिराज के विकेट के लिए अंपायर से लड़ते हुए नजर आए कमिंस, देखें वीडियो

Image credit: X

हम सभी ने कई बार क्रिकेट फील्ड पर टीमों को रिव्यू पर रिव्यू मांगते देखा होगा। कभी फील्डिंग टीम अंपायर के फैसले से खुश नहीं होती तो कप्तान रिव्यू पर रिव्यू की मांग करता है तो कभी ऐसा बल्लेबाज करते हैं। हालांकि टीमें अधिकतर ऐसा तब करती है जब कोई बड़ा बल्लेबाज क्रीज पर होता है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बिछे मेलबर्न में खेले जा रहे टेस्ट में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी अंपायर के साथ रिव्यू के लिए बहस करते हुए नजर आए। वह और किसी के लिए नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज के विकेट के लिए अंपायरों से लड़ाई करते नजर आए।

जी हां, मैच के चौथे दिन पैट कमिंस ने मोहम्मद सिराज को आउट कर लिया था। 119वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों पकड़े गए थे। हालांकि अंपायर्स यह तय नहीं कर पा रहे थे कि सिराज आउट हैं या नहीं, इस वजह से उन्होंने थर्ड अंपायर का साथ लिया।

रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर को पता चला कि गेंद बंप हुई है जिस वजह से उन्होंने बिना देरी किए सिराज को नॉट आउट करार दिया। हालांकि, तब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन की ओर जाने लगी थी, लेकिन जैसे ही थर्ड अंपायर का फैसला स्क्रीन पर आया तो सभी खिलाड़ी हैरान हो गए।

अंपायर ने पैट कमिंस को रिव्यू लेने से किया मना

इसके बाद पैट कमिंस अंपायर्स से बात करते नजर आए और उन्होंने अंपायर्स के रिव्यू पर अपना रिव्यू इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन अंपायर्स ने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि उसमें दोबारा कुछ भी चेक करने का ऑप्शन नहीं था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

मुकाबले की बात करें तो, नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने मैच में वापसी की, हालांकि ऑस्ट्रेलिया के 474 रनों के आगे टीम इंडिया 369 रन ही बना पाई। कंगारुओं के पास अभी भी 105 रनों की बढ़त है। चौथे दिन भारत को आखिरी झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा जो 114 रन निजी स्कोर पर आउट हुए, वहीं मोहम्मद सिराज अंत तक 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...