Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मेलबर्न में हुआ जबरदस्त ड्रामा, विराट और कोंस्टास के बीच पहले हुई धक्का-मुक्की, फिर हुई जुबानी जंग

Virat Kohli and Sam Konstas.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक सही दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं, जिसमें से पहला बदलाव सही साबित होता हुआ दिख रहा है।

दरअसल कमिंस ने इस मैच में 19 साल के युवा सैम कोंस्टास को मौका दिया। युवा बल्लेबाज भी कप्तान के फैसले पर खड़े उतरे और इस मैच में 100 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि उनकी ये बैटिंग जाहिर तौर पर टीम इंडिया के प्लेयर्स को अच्छी नहीं लगी। यहां तक की शुरुआती ओवर में ही विराट कोहली और युवा सैम कोंस्टास के बीच गहमा गहमी देखने को मिली और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल हुआ यूं कि जब ओवर खत्म होने के बाद भारतीय प्लेयर्स अपनी साइड चेंज कर रहे थे तभी विराट कोहली सैम कोंस्टास से टकरा गए इसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच जुबानी जंग और फिर अंपायर ने आकर दोनों प्लेयर्स को अलग करके मामला शांत करवाया। इसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

मुकाबले की बात करें तो खबर लिखे जाने तक 16 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी नुकसान के 83 रन बना चुकी है। टीम की तरफ से कोंस्टास शानदार फिफ्टी लगा चुके हैं वहीं दूसरे छोर पर मौजूद उस्मान ख्वाजा भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम को इस मैच में वापसी करने के लिए यहां से जल्द से जल्द विकेट लेना होगा जिससे कि ऑस्ट्रेलिया टीम पर दबाव बनाया जा सके।

यहां देखें Virat Kohli और Sam Konstas का वो वीडियो

Kohli and Konstas come together and make contact 👀#AUSvIND pic.twitter.com/adb09clEqd

— 7Cricket (@7Cricket) December 26, 2024

আরো ताजा खबर

12 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. शबनिम इस्माइल ने संन्यास वापस लिया, दक्षिण अफ्रीका की T20 विश्व कप टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लगभग तीन...

पाकिस्तान पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के बाद WTC 2025-27 अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव!

BAN vs PAK: Updated WTC 2025-27 Points Table After Bangladesh’s Historic Win Over Pakistan (image via getty) बांग्लादेश ने मंगलवार (12 मई) को क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज...

‘IPL इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक’ – संजय बांगर ने KKR और PBKS के प्लेऑफ में जाने के मौकों पर कही बड़ी बात

Sanjay Bangar breakdowns KKR and PBKS’ chances for IPL playoff berth (image via X) भारत के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने 2026 आईपीएल के प्लेऑफ की दौड़ में टीमों...

SM Trends: 12 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। बता दें अक्षर पर मुकाबले में स्लो...