
Team India Players (Photo Source: X)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत का जश्न कल यानी गुरुवार 4 जुलाई को मुंबई में जोरों-शोरों से मनाया गया। सबसे पहले मुंबई के फैंस ने मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची जहां सभी खिलाड़ियों को 125 करोड़ के चेक के साथ सम्मानित किया गया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने एक साथ ट्रॉफी उठाकर एक बार फिर इस जीत का जश्न मनाया। सम्मान समारोह खत्म होने के बाद भारतीय प्लेयर्स स्टेडियम का चक्कर लगा रहे थे और वहां आए फैंस को इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा कर रहे थे। तभी अचानक पूरा स्टेडियम ‘मां तुझे सलाम’ गाने की गूंज से झूम उठा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मां तुझे सलाम गाने पर गूंज उठा पूरा भारत स्टेडियम
दरअसल बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में ट्रॉफी कुलदीप यादव के हाथों में नजर आ रही है, वहीं विराट कोहली ने तिरंगा को अपने कंधों पर रखा हुआ है। इस दौरान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और टीम के अन्य खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
वंदे मातरम 🇮🇳 pic.twitter.com/j5D4nMMdF9
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
बता दें, टीम इंडिया ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारतीय टीम को तय शेड्यूल के अनुसार 1 जुलाई को ही भारत वापस आना था, मगर बारबाडोस में आए तूफान के चलते भारतीय टीम दो दिन वहां फंसी रही और 4 जुलाई की सुबह को भारत पहुंची।
बीसीसीआई ने स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए खिलाड़ियों, उनके परिवार, सपोर्ट स्टाफ और पत्रकारों को भारत वापस लाया। बोर्ड के इस जेस्चर के लिए हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं जब भारतीय टीम दिल्ली पहुंची तो वहां उनका शानदार स्वागत हुआ।
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण
श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’
SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह
SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

