Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “मलिंगा बना हुआ है”- विराट कोहली ने बीच मैच की शाकिब की टांग खिंचाई, स्टंप माइक में कैद हुई सारी बात

VIDEO: “मलिंगा बना हुआ है”- विराट कोहली ने बीच मैच की शाकिब की टांग खिंचाई, स्टंप माइक में कैद हुई सारी बात
Virat Kohli (Photo Source: X)भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दोनों ही पारियों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दोनों ही पारियों में विराट बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियो में मैच के दौरान विराट कोहली शाकिब अल हसन की टांग खिंचाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, शाकिब लगातार विराट कोहली को पैरों के पास गेंदबाजी कर रहे थे। जब उनका ओवर खत्म हुआ और विराट कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे तो उन्होंने शाकिब को कहा कि मलिंगा बना हुआ है, यॉर्कर पे यॉर्कर फेंक रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

यहां देखिए विराट कोहली का वो वीडियो

गौरतलब है कि, चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए थे, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 17 रन बनाए। दूसरी पारी में विराट थोड़े अनलकी रहे। अगर दूसरी पारी में विराट कोहली DRS का इस्तेमाल करते तो वह बच सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां वो मेहदी हसन मिराज की गेंद पर LBW आउट हुए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बनाई 309 रनों की बढ़त

वहीं अगर इस मैच की बात करें तो, दूसरे दिन का खेल खत्म होते-तक भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 309 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 81 रन पर 3 विकेट खो दिए हैं, क्रीज पर शुभमन गिल के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। तीसरे दिन भारत की नजरें मेहमानों को 500 के पार का टारगेट देने पर होगी। फिलहाल तो इस मैच में भारत का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।

भारत की पहली पारी की बात करें तो टीम इंडिया ने वहां रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर जडेजा व टॉप आर्डर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के दम पर 376 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 149 रनों पर ही सिमट गया। भारत को पहली पारी के बाद 227 रनों की बढ़त मिली थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...