Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “भैया सामने लगी है”- बुमराह के सामने DRS लेने के लिए हर्षित राणा को खानी पड़ी कसम, वीडियो वायरल

Harshit Rana & Jasprit Bumrah (Phpto Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मजेदार घटना हुई और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा को अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह के सामने डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) लेने के लिए कसम खानी पड़ी।

स्टीव स्मिथ के खिलाफ हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की और उनको एक गेंद फ्लिक करते हुए सीधे पैड पर लगी। हर्षित को लगा कि गेंद सामने लगी है, लेकिन गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी। हालांकि, इस दौरान डीआरएस लिया गया, लेकिन इसका फायदा भारतीय टीम को नहीं मिला। हर्षित राणा ने बुमराह से कहा था कि कसम से भैया गेंद सामने लगी है।

Harshit Rana और Jasprit Bumrah का मजेदार Video हुआ वायरल

हर्षित राणा भारत के लिए 17वां ओवर दूसरी पारी में फेंकने आए। उन्होंने पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को लगभग आउट कर दिया था। हर्षित राणा की एक गेंद नीचे रहकर स्टीव स्मिथ के पैड पर लगी थी। स्मिथ फ्लिक करने से चूक गए थे। इस पर हर्षित और पूरी टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने स्मिथ को आउट नहीं दिया। इसके बाद हर्षित राणा ने अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह को डीआरएस के लिए जैसे-तैसे मनाया। इसके लिए  राणा को कसम तक खानी पड़ गई।

दरअसल, डीआरएस लेने से पहले हर्षित राणा ने बुमराह की ओर देखा और कहा कि भैया सामने लगा है। दोनों पैर जुड़ गए थे। इस पर विराट ने भी कहा कि सामने लगा है। इधर लगा है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने बताया कि बाहर जा रही है गेंद तो फिर से हर्षित राणा बोले कि कसम से भैया सामने लगा है।

इसके बाद बुमराह ने डीआरएस का इशारा किया। थर्ड अंपायर ने सारे एंगल चेक किए, अल्ट्राएज चेक किया और फिर बॉल ट्रेकिंग से पाया कि गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही है। ऐसे में स्मिथ नॉट आउट थे और भारत ने एक रिव्यू भी गंवा दिया। मैच की बात करें तो भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट आउट कर दिए हैं और मैच जीतने के लिए उन्हें बस तीन और विकेट चाहिए।

Harshit Rana Jasprit Bumrah Video

🗣️ #HarshitRana: Kasam se bhaiyaa, bahot saamne hai! 😂
This iconic line always convinces boys in India to go for the review! 💪#AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 4, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry pic.twitter.com/h0WPe7idmU

— Star Sports (@StarSportsIndia) November 25, 2024

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल कैप्टन हैरी ब्रूक की एक...

ENG vs IND: हैरी ब्रूक का बोल्ड बयान, कहा ‘भारत को फिर हराकर बनना है दुनिया की नंबर-1 टीम’

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...

खतरे में टीम इंडिया की नंबर-1 गद्दी, क्या 2028 ओलंपिक से भी हो जाएगी बाहर?

Disastrous UK Tour Puts T20I No. 1 Ranking and 2028 Olympic Ticket Under Threat (image via getty) टी20आई क्रिकेट में टीम इंडिया का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा...

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...