
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के चौथे दिन एक मजेदार घटना हुई और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा को अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह के सामने डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) लेने के लिए कसम खानी पड़ी।
स्टीव स्मिथ के खिलाफ हर्षित राणा ने अच्छी गेंदबाजी की और उनको एक गेंद फ्लिक करते हुए सीधे पैड पर लगी। हर्षित को लगा कि गेंद सामने लगी है, लेकिन गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी। हालांकि, इस दौरान डीआरएस लिया गया, लेकिन इसका फायदा भारतीय टीम को नहीं मिला। हर्षित राणा ने बुमराह से कहा था कि कसम से भैया गेंद सामने लगी है।
Harshit Rana और Jasprit Bumrah का मजेदार Video हुआ वायरल
हर्षित राणा भारत के लिए 17वां ओवर दूसरी पारी में फेंकने आए। उन्होंने पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ को लगभग आउट कर दिया था। हर्षित राणा की एक गेंद नीचे रहकर स्टीव स्मिथ के पैड पर लगी थी। स्मिथ फ्लिक करने से चूक गए थे। इस पर हर्षित और पूरी टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने स्मिथ को आउट नहीं दिया। इसके बाद हर्षित राणा ने अपने कप्तान जसप्रीत बुमराह को डीआरएस के लिए जैसे-तैसे मनाया। इसके लिए राणा को कसम तक खानी पड़ गई।
दरअसल, डीआरएस लेने से पहले हर्षित राणा ने बुमराह की ओर देखा और कहा कि भैया सामने लगा है। दोनों पैर जुड़ गए थे। इस पर विराट ने भी कहा कि सामने लगा है। इधर लगा है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने बताया कि बाहर जा रही है गेंद तो फिर से हर्षित राणा बोले कि कसम से भैया सामने लगा है।
इसके बाद बुमराह ने डीआरएस का इशारा किया। थर्ड अंपायर ने सारे एंगल चेक किए, अल्ट्राएज चेक किया और फिर बॉल ट्रेकिंग से पाया कि गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही है। ऐसे में स्मिथ नॉट आउट थे और भारत ने एक रिव्यू भी गंवा दिया। मैच की बात करें तो भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट आउट कर दिए हैं और मैच जीतने के लिए उन्हें बस तीन और विकेट चाहिए।
Harshit Rana Jasprit Bumrah Video
🗣️ #HarshitRana: Kasam se bhaiyaa, bahot saamne hai! 😂
This iconic line always convinces boys in India to go for the review! 💪#AUSvINDOnStar 👉 1st Test, Day 4, LIVE NOW! #AUSvIND #ToughestRivalry pic.twitter.com/h0WPe7idmU
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 25, 2024
‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा
‘बचपन से हम इसका सपना देखते हैं’ – लॉर्ड्स पर ऐतिहासिक महिला टेस्ट को लेकर हरमनप्रीत कौर का बयान
ZIM vs BAN: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के चलते मुस्तफिजुर रहमान 4 हफ्तों के लिए बाहर, ‘द हंड्रेड’ खेलने पर भी संदेह
ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

