Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: भाई मुशीर के शतक पर सरफराज का रिएक्शन देखने लायक था बाॅस, वायरल हुई वीडियो 

VIDEO: भाई मुशीर के शतक पर सरफराज का रिएक्शन देखने लायक था बाॅस, वायरल हुई वीडियो 

Sarfaraz and Musheer Khan (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024: जारी दिलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट का पहला मैच आज 5 सितंबर से इंडिया ए और इंडिया बी के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं खेल के पहले ही दिन इंडिया बी की ओर से युवा खिलाड़ी मुशीर खान (Musheer Khan) ने शतक जमाया है।

तो वहीं जब मुशीर ने इंडिया ए के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में शतक जमाया, तो उनके बड़े भाई सरफराज खान का रिएक्शन देखने लायक था। बता दें कि जैसे ही मुशीर ने अपना शतक पूरा किया, तो ड्रेसिंग रूम में मौजूद सरफराज बड़े ही जोशीले अंदाज में दोनों हाथ उठाकर, छोटे भाई के शतक को सेलेब्रेट करते हुए नजर आए। साथ ही जैसे ही सरफराज ने स्टेडियम में यह सेलेब्रेशन किया, तो उनकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें भाई मुशीर के शतक पर सरफराज ने किस प्रकार दिया रिएक्शन

इंडिया ए बनाम इंडिया बी पहला मैच, पहले दिन के खेल का हाल

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो दिन का खेल खत्म होने पर, इंडिया बी ने 79 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर कुल 202 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मुशीर (105*) के साथ 29* रन बनाकर नवदीप सैनी मौजूद हैं।

हालांकि, इससे पहले इंडिया ए के कप्तान शुभमन गिल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जोकि उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया है। गेंदबाजों ने 94 रनों पर विरोधी टीम के 7 विकेट हासिल कर लिए थे, लेकिन मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मुशीर ने एक छोर संभाल कर रखा, और दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे।

मुशीर की शानदार पारी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 30 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 13 रन बनाए। इसके अलावा सरफराज खान (9), ऋषभ पंत (7), नीतीश रेड्डी (0), वाॅशिंगटन सुंदर (0) और आर साई किशोर (1) ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। तो वहीं इंडिया ए की ओर से दिन का खेल खत्म होने तक खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट थे।

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप की बड़ी पहल: ओल्ड ट्रैफर्ड के पास बनेगा हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर

RPSG Group (Image credit Twitter – X) आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप अब इंग्लैंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने जा रहा...

“कप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल पर उठेंगे सवाल…” – दीप दासगुप्ता का वनडे टीम पर बड़ा और बेबाक बयान!

Deep Dasgupta (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि टीम इंडिया में किसी भी खिलाड़ी की जगह पूरी तरह सुरक्षित...

27 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. संजीव गोयनका का आरपीएसजी ग्रुप ओल्ड ट्रैफर्ड के पास हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बनाएगा संजीव गोयनका के आरपीएसजी ग्रुप ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ...

SM Trends: 27 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) संजीव गोयनका के आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप (आरपीएसजी ग्रुप) और लंकाशायर क्रिकेट ने मैनचेस्टर में एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड के पीछे एक अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट सेंटर...