Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बुमराह पर भारी पड़े 19 साल के सैम कोंस्टास, मेलबर्न में खेले ऐसे कमाल के शॉट्स

Sam Konstas (Photo Source: X)

AUS vs IND, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही है।

डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने घातक फॉर्म दिखाते हुए पहली पारी में अर्धशतक ठोका। उन्होंने अपनी पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ शानदार और रचनात्मक शॉट खेले, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बुमराह के खिलाफ सैम कोंस्टास ने लगाए शानदार शॉट्स

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का सातवां ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला था। पहली ही गेंद पर सैम कोंस्टास ने स्कूप शॉट लगाकर चार रन बटोरे थे। फिर अगली ही गेंद पर रैंप शॉट खेलकर शानदार छक्का लगाया। बता दें, 2021 में SCG में कैमरून ग्रीन द्वारा लगाए गए छक्कों के बाद बुमराह ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में कोई छक्का खाया है।

सातवें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आए और फिर पांचवीं गेंद पर फिर से रिवर्स शॉट खेलते हुए कोंस्टास ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 14 रन आए थे। कोंस्टास ने फिर 11वें ओवर में बुमराह के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाकर 18 रन बटोरे थे।

यहां देखें वीडियो-

SAM KONSTAS what are youuu 🤯🤯pic.twitter.com/4esibCSIFa

— CricTracker (@Cricketracker) December 26, 2024

पहले सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अपनी योजना को लेकर बात करते हुए सैम कोंस्टास ने बताया था, “मैं जसप्रीत बुमराह को लगातार निशाना बनाना चाहता था। मुझे उम्मीद है कि वह फिर से गेंदबाजी करेंगे। मैदान पर जो कुछ होता है, वह वहीं रहना चाहिए, प्रतिस्पर्धा में मजा आता है।”

रवींद्र जडेजा के खिलाफ आउट हुए कोंस्टास

सैम कोंस्टास 20वें ओवर में रवींद्र जडेजा के खिलाफ LBW आउट हुए और उनकी शानदार पारी का अंत हुआ। उन्होंने 65 गेंदों में 92.31 की स्ट्राइक रेट से 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली।

 

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...