Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बीच मैच में जायसवाल को डराने की कोशिश कर रहे थे मार्नस लाबुशेन, लेकिन यशस्वी ने…..

Yashasvi Jaiswal & Marnus Labuschagne (Photo Source: X)Yashasvi Jaiswal 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं। जायसवाल 90 रन बनाकर नाबाद लौटे। लेकिन टेस्ट मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच थोड़ी नोंक-झोंक हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल यह घटना भारत की दूसरी पारी के 44वें ओवर में हुई। उस ओवर की पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने पॉइंट और गली के बीच में सिंगल चुराने की कोशिश की। मार्नस लाबुशेन ने गेंद लेने के तुरंत बाद स्टंप्स पर निशाना साधते हुए जयसवाल को डराने की कोशिश की। जवाब में, जयसवाल शेर की तरह खड़े रहे और उन्होंने लाबुशेन के साथ मस्ती की।

Yashasvi Jaiswal इन दिनों हैं शानदार फॉर्म में

यशस्वी जायसवाल इस साल शानदार फॉर्म में हैं और उनसे ऑस्ट्रेलिया टूर पर भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, पर्थ टेस्ट की पहली पारी में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे, जिसकी वजह से कुछ फैंस ने उनकी काबिलियत पर सवाल उठाया था लेकिन इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में उन सभी का मुंह बंद करने का काम किया है।

जायसवाल ने बेहद संयम के साथ बल्लेबाजी की और 193 गेंदों में 90 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। तीसरे दिन भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि यह बल्लेबाज अपनी पारी को तीन अंकों के स्कोर में तब्दील करे। वहीं दूसरे छोर पर केएल राहुल भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, भारत के 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 104 रनों पर सिमटी। भारत के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं हर्षित राणा को तीन सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 26 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...