Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बिश्नोई और तिलक वर्मा ने जीता ‘Best Fielder’ मेडल, कप्तान सूर्या की मस्ती नहीं हो रही खत्म…

Ravi Bishnoi, Suryakumar Yadav & Tilak Varma (Photo Source: X)

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 135 रनों से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया। भारत ने मुकाबले में तिलक वर्मा और संजू सैमसन की शतकीय पारी के चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बोर्ड पर लगाए थे। साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवरों में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई।

सीरीज खत्म होने के बाद रवि बिश्नोई को चौथे टी20 मैच और तिलक वर्मा को इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला, जिसका वीडियो फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

तिलक वर्मा को बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला

चौथे टी20 मैच में रवि बिश्नोई ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का बेहतरीन कैच पकड़ा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। इमपैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज के लिए तीन दावेदार थे, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और तिलक वर्मा शामिला थे। यह मेडल किसने जीता इसका खुलासा सूर्या ने खास अंदाज में किया।

कप्तान के पास एक चिट्ठी थी, जिसमें मेडल जीतने वाले का नाम था। सूर्या ने चिट्ठी खोली, संजू सैमसन के पास गए उनसे हाथ मिलाया और बताया कि, मेडल तिलक वर्मा ने जीता है। इस दृश्य के बाद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जोर-जोर से हंसने लगे थे। कोच वीवीएस लक्ष्मण ने तिलक को मेडल पहनाया, जिसके बाद तिलक ने अपने वन-लाइनर स्पीच से दिल जीत लिया। उन्होंने रिंकू सिंह के कथन को दोहराते हुए ‘God’s Plan’ कहा।

यहां देखें भारतीय ड्रेसिंग रूम का वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम का अगला असाइमेंट अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम जमकर पसीना बहा रही है। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक फॉर्म दिखाना चाहेगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में भी जगह पक्की करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...