Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बांग्लादेश के साथ हुई पाकिस्तान वाली घटना, ये रनआउट की वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी

VIDEO: बांग्लादेश के साथ हुई पाकिस्तान वाली घटना, ये रनआउट की वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी

WI vs BAN Run Out (Photo Source: X)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला किंग्सटाउन में खेला गया। इस मैच के दौरान एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। अगर आप उसका वीडियो देखेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल इस मैच में बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन लेते हुए एक ही छोर की ओर दौड़ने लगे। बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ऐसा करता देख फैंस को पाकिस्तान की याद आ गई।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी कई हास्यास्पद घटनाएं देखने को मिली है। वहीं अगर बात करें इस मैच की तो बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों के सामने 190 रनों का टारगेट रखा। बांग्लादेश के तरफ से जाकर अली ने 72 रनों की तूफानी पारी खेली। ये फनी रन आउट जाकर अली और शमीम हुसैन के बीच ही हुई।

जाकर अली और शमीम हुसैन के बीच ऐसे हुई रन आउट की घटना

दरअसल 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर जाकर ने मिड विकेट की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर कर दो रन लेना चाहा। पहले रन के लिए दोनों खिलाड़ी तेजी से दौड़े, मगर जब दूसरे रन की बारी आई तो शमीम ने अपने कमद वापस खींच लिए। वहीं दूसरे छोर से आ रहे जाकर खुद को रोक नहीं पाए और वह स्ट्राइकर एंड की तरफ भागते चले गए।

जब यह घटना घटी तो जाकर 17 के निजी स्कोर पर थे, हालांकि पारी का अंत होते-होते उन्होंने 72 रनों की पारी खेलकर इस रनआउट की भरपाई कर दी। उनकी इसी पारी के बदौलत बांग्लादेश इस मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से हराने में कामयाब रही।

इस मैच में बांग्लादेश ने कैरेबियाई टीम को 80 रनों से मात दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की टी20 सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जिसके जवाब में विंडीज टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 109 रन पर ही सिमट गई। यह पहला मौका है जब बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज का टी20 में व्हाइटवॉश किया है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...