Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बड़े रन चेज में लड़खड़ाया भारत, कमिंस ने एक ही ओवर में राहुल-रोहित को किया आउट

Rohit Sharma & KL Rahul (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का अंतिम दिन है, जहां टीम इंडिया को इतिहास रचने के लिए 340 रनों की जरूरत है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 10 विकेट की। दिन के खेल की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की, गेंदबाजों ने सिर्फ 10 गेंद के अंदर नाथन लियोन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया और भारत के सामने 340 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने संभल कर खेलना शुरू किया। रोहित और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए आए और दोनों शुरुआत में बड़े शॉट्स खेलने से बचते हुए दिखे। रोहित और जायसवाल के बीच 16 ओवर में 25 रनों की साझेदारी हुई। ऐसा लग रहा था कि, दोनों लंच तक आसानी से बैटिंग करके इस मैच को ड्रॉ की तरफ ले जाएंगे।

कमिंस ने एक ही ओवर में राहुल और रोहित को बनाया अपना शिकार

लेकिन पारी का 17वां ओवर लेकर आए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। कमिंस ने उस ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। वहीं इस झटके से टीम इंडिया उबर भी नहीं पाई थी कि, आखिरी गेंद पर उन्होंने केएल राहुल को भी आउट कर दिया। रोहित 40 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

pic.twitter.com/QcwoxKgbu1

— ‘ (@media295) December 30, 2024

5 ball Duck for KL Rahul 😢 #INDvAUS #INDvsAUSTest #AUSvIND #AUSvINDIA #BGT2024 #KLRahul pic.twitter.com/olMGR67nVW

— 𝑫𝒊𝒈𝒗𝒊𝒋𝒂𝒚 𝑺𝒊𝒏𝒈𝒉 🇮🇳 (@Stroke0Genius41) December 30, 2024

ऐसे में अब यहां से अगर टीम इंडिया को मैच बचाना है तो यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली को संभलकर बैटिंग करनी होगी। खबर लिखे जाने तक जायसवाल 74 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद हैं, तो वहीं विराट 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब यहां से अगर भारत को इस मैच में बने रहना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को अच्छी बैटिंग करनी होगी। इस मैच में अब फिलहाल दो ही नतीजे संभव लग रहे हैं। इस स्टेज से ऑस्ट्रेलिया का ये मैच हारना असंभव लग रहा है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...