
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में बाबर एक फैंस के साथ बड़े ही एटीट्यूड में नजर आ रहे हैं। तो वहीं फैंस को बाबर का यह एटीट्यूड कतई पसंद नहीं आया है।
गौरतलब है कि इस समय बाबर पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 में स्टैलियंस के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं जब मैच के दौरान वह प्रैक्टिस के लिए मैदान पर थे, तो एक फैन ने उनसे सेल्फी लेने के लिए कहा, और इस दौरान फैन बाबर के कंधे पर हाथ रखना चाहता था।
लेकिन बाबर ने उस फैन के हाथ को अपने कंधे से हटा दिया और उसके बाद सिंपल तरीके से फैन के साथ फोटो खिंचाई। तो वहीं जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, तो फैन बाबर को एटीट्यूड किंग कहने लगे।
देखें बाबर आजम की फैन के साथ यह वीडियो
Performance 0
Attitude 💯
Babar Azam for you 😁 pic.twitter.com/uA5qoMVB54
— Asad Sultan (@sultanawan143) September 9, 2024
गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 से पहले बाबर आजम को एक बार फिर से सफेद गेंद का कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम को टूर्नामेंट में यूएसए से शर्मनाक तरीके से हारकर, लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था।
तो वहीं हाल में ही पाकिस्तान को बांग्लादेश ने दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। इसके बाद एक बार इस बात की अटकलें तेज हुई थी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कप्तानी में फेरबदल कर सकता है।
लेकिन हाल में PCB के एक सीनियर सोर्स ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में इंडिया टुडे के हवाले से कहा- कप्तानों को बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है, क्योंकि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कप्तानी पर फैसला दो कोचों और चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। गैरी कस्टर्न और जेसन गिलिस्पी बहुत स्पष्ट हैं कि शान और बाबर दोनों को उनकी नेतृत्व क्षमताओं का आकलन करने से पहले उचित समय दिए जाने की आवश्यकता है।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

