Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: फैंस की बातें सुन विराट ने खोया अपना आपा, गुस्से में कर दिया ऐसा काम

Virat Kohli (Photo Source: X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पहला टेस्ट मैच 8 विकेट और अब टीम इंडिया को दूसरे मैच में 113 रनों की हार झेलनी पड़ी है। तीसरे दिन जब विराट कोहली बैटिंग करने आए तो उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर भारतीय खेमे में जीत की उम्मीद जगाई थी। लेकिन जब वो आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौटे तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा।

विराट कोहली का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर

ड्रेसिंग रूम में लौटने के दौरान विराट कोहली ने गुस्से में आकर आइस बॉक्स पर जोर से बल्ला मारा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे. तभी कुछ फैंस ने कहा कि ‘हार्ड लक’ तभी विराट ने पानी की बोतलों से भरे बक्से पर जोर से बैट देकर मारा।” कोहली पुणे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ एक रन बना पाए, वहीं दूसरी पारी में वो केवल 17 रन बनाकर आउट हुए।

मुकाबले की बात करें तो तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 198/5 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अगले 57 रनों के भीतर कीवी टीम को ऑलआउट कर दिया था। इस तरह भारत को चौथी पारी में 359 रनों का लक्ष्य मिला था। चौथी पारी में विराट कोहली उस वक्त बैटिंग करने आए जब भारत ने 96 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया था।

वहां टीम इंडिया को एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर चली गई थी। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक, वहीं गिल से लेकर सरफराज तक सभी पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में बल्ले से फ्लॉप रहे और कुछ योगदान नहीं दे पाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद भी वैसे तो भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत का जीत प्रतिशत 62.82 है, लेकिन टीम इंडिया की लगातार 2 हार से उसके फाइनल में जाने की राह कठिन हो गई है। दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया का प्रतिशत 62.50 है। भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए यहां से हर एक मैच जीतना होगा।

Virat Kohli Looses His Cool

Dear bro Virat Kohli, The bat is hit over the ball, not over this water box.🤬 #INDvNZ pic.twitter.com/FZshuZIkzL

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 26, 2024

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...