Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा ने दी सरफराज खान को गाली, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma (Photo Source: X)

17 अक्टूबर को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। दरअसल फील्डिंग के दौरान रोहित प्लेयर्स का फिल्ड पोजीशन बदल रहे थे और इस दौरान सरफराज अपनी नियमित फील्डिंग पोजीशन के बाहर दिखे। इसी वजह से कप्तान रोहित सरफराज खान पर चिल्लाते हुए नजर आए।

बेंगलुरु में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गई, जो घरेलू टेस्ट में भारत का अब तक का सबसे कम स्कोर है। टिम साउदी, विलियम ओ’रूर्के और मैट हेनरी के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे सभी भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

जब रोहित शर्मा ने बीच मैदान में लगाई सरफराज खान की क्लास

टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा गुस्से में नज़र आए और फील्डिंग के दौरान साथी खिलाड़ियों पर नाराज होते हुए दिखे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान भारतीय गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों को आउट नहीं कर पा रहे थे।

ऐसे में रोहित लगातार फील्डिंग बादल रहे थे। तभी सरफराज खान फील्ड पर लापरवाही करते हुए दिखे। रोहित के कई बार बुलाने के बाद भी वे बात नहीं सुन रहे थे। ऐसे में रोहित भड़क गए और सरफराज को गाली देने लगे। यह पूरा वाक़या कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma caught on Stump mic 🎙️ abusing Sarfaraz Khan: “Sarfu b*dk kya kr rha h, ball pakadna m*darch*d”#RohitSharma#INDvNZ pic.twitter.com/obW7EsjrrT

— Cric Uneeb (@cric_uneeb) October 17, 2024

मैच के बाद पिच के बारे में बात करते हुए रोहित ने पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के लिए माफी भी मांगी। रोहित ने कहा, हमें लगा कि पहले सत्र के बाद यह सीमरों के लिए ज़्यादा मददगार नहीं होगा। वहां बहुत ज़्यादा घास भी नहीं थी। हमें उम्मीद थी कि यह बहुत ज़्यादा सपाट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मेरी ओर से एक गलतफहमी थी और मैं पिच को ठीक से पढ़ नहीं पाया।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...