Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पैट कमिंस के सामने हीरो बन रहे थे कामरान गुलाम, एक बाउंसर ने फिर लगा दी अक्ल ठिकाने

AUS vs PAK, Pat Cummins and Kamran Ghulam (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान की पारी के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल पाकिस्तान के डेब्यूडेंट कामरान गुलाम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अकड़ दिखा रहे थे। फिर कमिंस ने अपनी एक बाउंसर गेंद से कामरान गुलाम के होश ठिकाने लगा दिए।

कामरान गुलाम और पैट कमिंस के बीच देखने को मिली जबरदस्त बैटल

पाकिस्तान की पारी का 19वां ओवर पैट कमिंस ने डाला था। ओवर की पहली चार गेंदों पर सिर्फ 3 रन आए थे। पांचवीं गेंद को कामरान गुलाम ने अच्छे से डिफेंड किया और मुस्कुराते हुए अपना बल्ला कमिंस की ओर दिखाया और जोर से वेट ऑन चिल्लाया। यह देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी हंसते हुए नजर आए। ओवर की आखिरी गेंद फेंकने से पहले कप्तान पैट कमिंस ने फील्ड को एडजस्ट किया और एक बेहतरीन बाउंसर गेंद फेंकी।

कामरान ने छलांग लगाकर गेंद का सामना करने की कोशिश शी, लेकिन गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर जोश इंगलिस के पास चली गई और उन्होंने एक आसान सा कैच लपका। कामरान गुलाम 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए और दोनों खिलाड़ियों के बीच 19वें ओवर में हुए बैटल में पैट कमिंस ने बाजी मारी।

यहां देखें वीडियो-

Cummins wins the battle against Kamran Ghulam. 👌 pic.twitter.com/XGRksS6i5n

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 4, 2024

पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 पर सिमटी पाकिस्तानी टीम

टॉस हारकर पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 71 गेंदों में सर्वाधिक 44 रन की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37 और नसीम शाह ने 39 गेंदों में 40 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पैल में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा पैट कमिंस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए और सीन एबॉट, मार्नस लाबुशेन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...