Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पाकिस्तान की ये आदत कभी जाएगी ही नहीं, कैच लेते वक्त आपस में टकराए दो फील्डर और फिर….

VIDEO: पाकिस्तान की ये आदत कभी जाएगी ही नहीं, कैच लेते वक्त आपस में टकराए दो फील्डर और फिर….

Shaheen Afridi & Usman Khan (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला आज (16 जून) आयरलैंड के खिलाफ फ्लोरिडा में खेल रही है। आयरलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है, जिसके चलते इस मैच में हार-जीत ज्यादा मायने नहीं रखती है। लेकिन हां आखिरी मैच में जीत के साथ टीम अपने फैंस का दिल जरूर जीतना चाहेगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें कैच लेते वक्त दो फील्डर शाहीन अफरीदी और उस्मान खान आपस में टकरा गए।

कैच पकड़ते वक्त आपस में टकराए शाहीन-उस्मान खान

आयरलैंड की पारी का 14वां ओवर इमाद वसीम डाल रहे थे। तीसरी गेंद पर मार्क अडायर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था, और गेंद काफी ज्यादा ऊपर गई थी। लॉन्ग-ऑन से शाहीन अफरीदी और मिड-विकेट से उस्मान खान कैच पकड़ने के लिए भागे। दोनों की ओर से किसी भी तरह का कोई कॉल नहीं आया था, कि वो कैच पकड़ने वाले हैं।

गेंद पर नजरें जमाकर भागते हुए दोनों खिलाड़ी आपस में टकरा गए। लेकिन अच्छी बात यह रही कि शाहीन अफरीदी ने कैच पकड़ लिया, जिसके बाद वह नीचे मैदान में गिरे। इस वीडियो पर फैंस फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऊपर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वो वीडियो-

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

अमेरिका और भारत के खिलाफ हार ने पाकिस्तान को दिया झटका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में 5 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। जो टूर्नामेंट के इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक से हैं। वहीं फिर भारत के खिलाफ मैच में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत दर्ज कर लेगा। लेकिन टीम 120 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 6 रनों से मैच हार गई।

शुरुआती दो मैचों में हार के बाद अगले दो मैचों में जीत दर्ज कर सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल था, और ठीक ऐसा ही हुआ। टीम ने कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन फिर फ्लोरिडा में अमेरिका और आयरलैंड का मैच रद्द होने से टीम टूर्नामेंट बाहर हो गई। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की उपविजेता के लिए जारी टूर्नामेंट बुरे सपने की तरह रहा है। अब टीम को अगले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए क्वालिफायर खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

SA vs AUS: स्टार्क के 6 विकेटों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की वापसी, उतार-चढ़ाव भरा रहा तीसरे टेस्ट का पहला दिन

SA vs AUS: Mitchell Starc Six-Wicket Haul Triggers South Africa Collapse on Day 1 (image via getty) मंगलवार, 27 अक्टूबर को केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच...

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...