Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पहले टी20 में बवाल, दो बार रुका भारत का नेशनल एंथम, प्लेयर्स ने किया कुछ ऐसा

Team India During National Anthem (Photo Source: X)

टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच चार टी-20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।  सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हमेशा की तरह मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी नेशनल एंथम के लिए आए।

Team India के प्लेयर्स ने दो बार गाया National Anthem

हालांकि भारतीय नेशनल एंथम के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण दो बार हुआ। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने दो बार राष्ट्रगान गाया। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय खिलाड़ी दो बार नेशनल एंथम गाते हुए नजर आए। पहली बार राष्ट्रगान गाने के दौरान स्टेडियम में मौजूद साउंड सिस्टम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आई, जिसके कारण दोबारा नेशनल एंथम शुरू हुआ।

जब दूसरी बार नेशनल एंथम शुरू हुआ तब भारतीय खिलाड़ी ताली बजाते और मुस्कराते हुए नजर आए। इससे पहले जब साउंड सिस्टम कुछ गड़बड़ी हुई थी तब भी प्लेयर्स ने राष्ट्रगान नहीं बंद किया और वो साथ प्लेयर्स के साथ मिलकर नेशनल एंथम गाते रहे।

Technical issues while playing India national anthem at South Africa #INDvSA pic.twitter.com/zERCrEi3DV

— Mr.Perfect 🗿 (@gotnochills007) November 8, 2024

कुछ ऐसा रहा पहले मैच में Team India का प्रदर्शन

मुकाबले की बात करें तो भारत ने सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुक्रवार क दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराकर चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत के 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम चक्रवर्ती (25 रन पर तीन विकेट) और बिश्नोई (28 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 17.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई।

तेज गेंदबाज आवेश खान ने भी 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह लगातार 11वीं जीत है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन (25), गेराल्ड कोएट्जी (23) और सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन (21) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। संजू सैमसन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...