Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमने उतरे रोहित शर्मा, फैंस ने ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए घेरा

VIDEO: न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमने उतरे रोहित शर्मा, फैंस ने ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए घेरा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

रोहित शर्मा इन दिनों T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूयॉर्क में है। उनकी कप्तानी में भारत ने इस T20 वर्ल्ड कप में लगातार दो मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया का अगला मुकाबला यूएसए से आज होगा। भारतीय कप्तान के फैंस दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं, रोहित जहां भी जाते हैं उनके फैंस वहां रहते हैं। इसका नजारा हाल ही में न्यूयॉर्क में देखने को मिला।

दरअसल अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आए। इस दौरान रोहित को कई फैंस मिले। वहीं जब रोहित अपने कार में बैठ रहे थे तब कुछ फैंस ने उनको ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए घेर लिया। इसका वीडियो अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा का ये वीडियो आग की तरह हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही में उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में रोहित एंड कंपनी ने 6 रनों से जीत दर्ज की।

ऐसे में अब उनकी नजरें यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने की होगी। आपको बता दें कि, 2013 के बाद से भारतीय टीम अब तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई है और ऐसे में वो चाहेंगे कि इस टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर सालों से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म करे।

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया था। वहां वो 52 के स्कोर पर चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन वापस लौटे थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। ऐसे में हिटमैन यूएसए के खिलाफ मैच में जरूर एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...