
Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X)
AUS vs IND, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल के बाद मेजबान टीम मजबूत स्थिति में थी, क्योंकि भारत ने पांच बड़े विकेट गंवा दिए थे। तीसरे दिन की शुरुआत में ही ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज आउट हो गए। भारत को 221 के स्कोर पर 7 झटका लगा, जिसके बाद टीम संकट में थी।
नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने फिर टीम इंडिया को धमाकेदार वापसी दिलाई। नीतीश रेड्डी ने अपनी पारी के दौरान नाथन लियोन के खिलाफ एक शानदार छक्का लगाया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया करारा छक्का
भारत की पहली पारी का 67वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। पहली गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) कोई रन नहीं ले पाए थे और फिर दूसरी गेंद पर एक करारा छक्का जड़ दिया। वो क्रीज से थोड़ा आगे खड़े थे, अपने पैरों का इस्तेमाल किया और स्ट्रेट छक्का लगाया।
Nitish Kumar Reddy Six: यहां देखें वीडियो-
Nitish Kumar Reddy has been the find of the series. 👌🇮🇳pic.twitter.com/kWKDf6sloi
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 28, 2024
स्टार्क के खिलाफ चौका लगाकर नीतीश ने पूरा किया मेडन टेस्ट अर्धशतक
नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने पारी के 83वें ओवर के दौरान मिचेल स्टार्क के खिलाफ चौका लगाकर 81 गेंदों में अपना मेडन टेस्ट अर्धशतक ठोका। उन्होंने जारी सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया, लेकिन पिछली एक भी पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। उन्होंने अर्धशतक पूरा करने के बाद अपने बल्ले से फेमस पुष्पा (इंडियन मूवी) सेलिब्रेशन किया।
तीसरे दिन टी ब्रेक तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। नीतिश कुमार रेड्डी (85*) और वाशिंगटन सुंदर (40*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

