Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो”- गाबा की पिच और रोहित के फैसले से नाराज नजर आए Bumrah

Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को देख सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि रोहित ने वहां की कंडीशन को देखते हुए गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दरअसल, गाबा के मैदान में साल 1985 से अभी तक कोई भी मेहमान टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के बाद जीत नहीं सकी है। इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने विकेट और कंडीशन को देखकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब अपने स्पेल का तीसरा और पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे तो वो खुद से नाराज नजर आए।

गाबा की पिच को देखकर नाराज नजर आए Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह ने उस ओवर की पहली गेंद फेंकी तो शुभमन गिल ने उनके पास आए और बुमराह ने कहा कि थोड़ा ऊपर लग रहा है। इसी ओवर की पांचवीं गेंद को फेंकने के बाद बुमराह नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि, नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो। बुमराह की यही आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई और उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Ah, oh! 😮‍💨

What will #TeamIndia pull out of their armory for the first breakthrough? 🙊#AUSvINDOnStar 👉 3rd Test, Day 1, LIVE NOW only on Star Sports! #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/kAX2Suh557

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 14, 2024

वहीं गाबा टेस्ट मैच की बात करें तो मैच शुरू होने के बाद पहली बार बारिश ने खलल डाली, तो कुछ ही देर में शांत हो गई लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम जब 13.2 ओवर में 28 रन बना चुकी थी। तभी फिर से काफी तेज बारिश आई मैदान में काफी ज्यादा जल जमाव हो गया है, इस वजह से मैच को रोका गया और अब काफी देर बाद इसके शुरू होने की संभावना है।

गाबा में अभी तक बारिश जारी है। कवर्स से पिच को ढका गया है। गाबा में मैदान सुखाने की उच्च व्यवस्था है, लेकिन उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल वहां काफी बारिश हो रही है। पहले सत्र में केवल 13.2 ओवर का खेल होने के बाद अब दूसरे सत्र के खेल पर भी खतरा मंडरा रहा है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...