Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कुछ इस तरह से वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया अपना शतक, देखें वीडियो

Waushington Sundar (Photo Source: X0

टीम इंडिया और तमिलनाडु के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने दूसरे दिन (शनिवार, 19 अक्टूबर) को दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अपने राज्य की ओर से अपना दूसरा फर्स्ट क्लास शतक बनाया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप D में तमिलनाडु और दिल्ली की टीमें आमने-सामने हैं।

इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, और साई सुदर्शन के साथ मिलकर कुछ आकर्षक स्ट्रोक खेले और सुनिश्चित किया कि तमिलनाडु अपने दूसरे मैच में अच्छी रन रेट से स्कोर बनाए। सुदर्शन ने दूसरे दिन अपना दोहरा शतक (213) पूरा किया और वाशिंगटन सुंदर ने उनका पूरा साथ दिया।

चौका लगाकर वॉशिंगटन सुंदर ने पूरा किया अपना शतक

हालांकि जब वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में शतक पूरा करने से 4 रन दूर थे उस वक्त उन्होंने दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के खिलाफ चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 91वें ओवर की चौथी गेंद पर स्लिप कॉर्डन के ऊपर से थर्ड-मैन एरिया में चली गई। सुंदर ने अपना हेलमेट उतारकर अपना शतक का जश्न बनाया और बल्ला उठाकर अपने साथी बल्लेबाजों का अभिवादन किया।

Washington Sundar get to his 💯 🙌

A superb knock coming in at No. 3 👌#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank

Follow the match ▶️ https://t.co/NyF4apNoHU pic.twitter.com/jp3cgyFWXT

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 19, 2024

ये पिछले 7 सालों में उनका पहला फर्स्ट क्लास शतक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में त्रिपुरा के खिलाफ ये कारनामा किया था, जो उनके करियर का पहला फर्स्ट क्लास शतक भी था। तब उन्होंने ओपनिंग करते हुए 231 गेंदों पर 159 रन बनाए थे।

वॉशिंगटन सुंदर रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले दौर का हिस्सा नहीं थे. तब वह टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे. सुंदर टीम इंडिया के लिए अभी तक 4 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छह पारियों में तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 66.25 है लेकिन रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्टार ऑलराउंडर्स की वजह से उन्हें पिछले कुछ समय से टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...