
Yashasvi Jaiswal Run Out (Photo Source: Getty Images)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मुकाबले में आज दूसरे दिन का खेल हुआ, जो भारत के लिए मिला जुला रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 474 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही।
दरअसल इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए उतरे। लेकिन यहां भी रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले, इसके बाद केएल राहुल भी 24 रन बनाकर चलते बने। इन दोनों के आउट होने के बाद विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था।
IND vs AUS: Yashasvi Jaiswal हुए रन आउट
जायसवाल अपना अर्धशतक पूरा करके शतक के करीब पहुंच रहे थे, वहीं कोहली भी आसानी से शॉट्स खेल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि दूसरे दिन के अंत तक दोनों नॉट आउट रहेंगे, लेकिन तभी अचानक से वक्त जज्बात सब बदल गए। दरअसल स्कॉट बोलैंड के ओवर की आखिरी गेंद पर जायसवाल शॉट लगाकर रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन गेंद सीधे पैट कमिंस के हाथ में गई।
इस दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़े कोहली रन नहीं लेना चाहते थे और उन्होंने रन लेने से मना किया, लेकिन जायसवाल खुद को रोक नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसे में इस रन आउट में विराट कोहली की गलती नहीं है। लेकिन तरह से आउट होने के बाद जायसवाल काफी नाखुश नजर आए। जायसवाल 18 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए।
A terrible mix-up results in Yashasvi Jaiswal’s wicket. pic.twitter.com/vzjXKXCr8o
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 27, 2024
मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत पर सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली पारी में 474 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 164/5 का स्कोर बनाया है और वो अभी भी पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 310 रनों से पीछे हैं।
आईसीसी लाॅन्च कर सकता है नई ग्लोबल टी20 लीग, वनडे फाॅर्मेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव
Women T20 WC 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
‘मुझे उम्मीद है उन्हें जगह मिलेगी’ इरफान पठान ने जल्द भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार के चयन का समर्थन किया
SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

