Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, गायकवाड़ से मिलने मैदान में घुसा फैन

Ruturaj Gaikwad . (Photo Source: Twitter)

अनंतपुर में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2024 मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा को तोड़कर मैदान में घुस गया। ये घटना मैच के दूसरे दिन की है, जब एक फैंस मैदान में घुसकर ऋतुराज गायकवाड़ से मिलने पहुंचा और उनके पैर भी छुए। इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया सी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी का फॉर्मेट अलग है और इसमें चार टीमें बनाई गई हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारे हिस्सा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऋतुराज गायकवाड़ ने फैंन के साथ हाथ मिलाया और उसके साथ अच्छे से पेश आए। इंडिया डी के गेंदबाजों ने चार दिवसीय दलीप ट्रॉफी के दूसरे मैच में शुक्रवार को हर्षित राणा की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंडिया सी को पहली पारी में 168 के मामूली स्कोर पर समेट दिया। इंडिया सी को पहली पारी के आधार पर मात्र चार रनों की बढ़त मिली।

रुतुराज गायकवाड़ ने दूसरी पारी में बनाए 46 रन

वहीं गायकवाड़ ने इंडिया सी की दूसरी पारी में बल्ले से 46 रनों की जोरदार पारी खेलकर अच्छी वापसी की। पहली पारी में महज पांच रन के सस्ते स्कोर पर आउट होने के बाद उन्होंने यह शानदार पारी खेली। हर्षित राणा की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर अथर्व ताइदे के हाथों में चली गई, जिन्होंने स्लिप में आसान कैच लपका।

पिछली पारी की बात करें तो इंडिया सी 40वें ओवर का खेल होने के बाद मजबूत स्थिति में दिख रहा था और डेढ़ दिन शेष रहने पर उसे 60 रन की जरूरत थी। खबर लिखे जाने के समय बाबा इंद्रजीत (2*) और अभिषेक पोरेल (1*) क्रीज पर दो बल्लेबाज थे।

इससे पहले गुरुवार को इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराते हुए इंडिया डी के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया सी ने पहले दिन इंडिया डी को 164 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया।

Ruturaj Gaikwad fan touched his feet during the Duleep trophy 2024 in Ananthapur,

A gesture of Respect & Reverence
Look at the happiness of that Boy ❤️

CSK fans are crazy 💥#RuturajGaikwad #DuleepTrophy #CSK#MSDhoni#IPL2025 #GOAT#THEBOYZ pic.twitter.com/5kkCw34b4b

— Sportsbull (@Sportsbull98) September 7, 2024

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आज 26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत...

गंजे फैन के सिर पर ईशान किशन ने दिया ऑटोग्राफ, वायरल वीडियो आपने देखी क्या?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में...

ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

ZIM vs IND 3rd T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार...

एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग 

Team India (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर...