Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: डरबन में टेम्बा बावुमा के साथ घटी मजेदार घटना, हेलमेट की ग्रिल में फंसा अंगूठा और फिर…

Temba Bavuma (Photo Source: X)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 सायकल के तहत इस वक्त डरबन में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम गेंद और बल्ले दोनों से ही श्रीलंका पर हावी होती हुई नजर आ रही है।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 366/5 पर घोषित की और श्रीलंका को जीत के लिए 516 रनों का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन के अंत तक धनंजय डी सिल्वा की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।

इस बीच, मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ एक मजेदार घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बावुमा का अंगूठा हेलमेट की ग्रिल में फंस गया, इसे बाहर निकालने के उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

टेम्बा बावुमा के साथ घटी यह घटना

टेम्बा बावुमा के साथ यह घटना पहली पारी के 22वें ओवर के दौरान घटी, जब वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। उनका अंगूठा हेलमेट की ग्रिल में फंस गया और इसे बाहर निकालने के लिए साउथ अफ्रीकी कप्तान को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। दूसरी ओर, श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरु कुमारा ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के लिए दौड़े।

यहां देखें वीडियो-

Lord Bavuma k thumb fas gya 🤣#NZvENG pic.twitter.com/weyMVsSY7T

— Mr X (@rbc_guy) November 29, 2024

साउथ अफ्रीका के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टेम्बा बावुमा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में टीम 191 पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान ने 117 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी पारी में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए बावुमा ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोका। उन्होंने 228 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वह असिथा फर्नांडो के खिलाफ LBW आउट हुए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 221 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने पारी घोषित की थी।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ, T20 World Cup 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर

T20 WC 2026, ENG vs NZ (image via getty) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के मैच 49 में शुक्रवार, 27 फरवरी...

ENG vs NZ, Super 8: कैसी होगी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की सतह? पिच और मौसम रिपोर्ट यहां पढ़ें

T20 WC 2026, ENG vs NZ: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 मैच 49 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 मैच...

27 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, Super 8: भारत की सेमीफइनल की उम्मीदें जीवित, जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी शिकस्त जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड...

T20 WC 2026: भारत से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई जिम्बाब्वे, मैच 48 के बाद कुछ ऐसा है Super 8 पाॅइंट्स टेबल का हाल 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच नंबर 48 में 72 रनों से हारकर, जिम्बाब्वे सेमीफाइन की रेस से बाहर हो...