Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: डरबन में टेम्बा बावुमा के साथ घटी मजेदार घटना, हेलमेट की ग्रिल में फंसा अंगूठा और फिर…

Temba Bavuma (Photo Source: X)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 सायकल के तहत इस वक्त डरबन में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम गेंद और बल्ले दोनों से ही श्रीलंका पर हावी होती हुई नजर आ रही है।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 366/5 पर घोषित की और श्रीलंका को जीत के लिए 516 रनों का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन के अंत तक धनंजय डी सिल्वा की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।

इस बीच, मैच के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ एक मजेदार घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल बावुमा का अंगूठा हेलमेट की ग्रिल में फंस गया, इसे बाहर निकालने के उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

टेम्बा बावुमा के साथ घटी यह घटना

टेम्बा बावुमा के साथ यह घटना पहली पारी के 22वें ओवर के दौरान घटी, जब वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। उनका अंगूठा हेलमेट की ग्रिल में फंस गया और इसे बाहर निकालने के लिए साउथ अफ्रीकी कप्तान को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। दूसरी ओर, श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरु कुमारा ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के लिए दौड़े।

यहां देखें वीडियो-

Lord Bavuma k thumb fas gya 🤣#NZvENG pic.twitter.com/weyMVsSY7T

— Mr X (@rbc_guy) November 29, 2024

साउथ अफ्रीका के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टेम्बा बावुमा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में टीम 191 पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान ने 117 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी पारी में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए बावुमा ने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोका। उन्होंने 228 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वह असिथा फर्नांडो के खिलाफ LBW आउट हुए। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 221 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने पारी घोषित की थी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: क्या मैनचेस्टर में भी पड़ेगी खराब मौसम की मार? दूसरे T20I से पहले जानें वेदर अपडेट

ENG vs IND 2026, 2nd T20I – Old Trafford, Manchester weather forecast (image via X) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20आई मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, भारत और...

SM Trends: 3 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए डरहम से मैनचेस्टर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 4...

‘एमएस धोनी जैसे हैं नोवाक जोकोविच’ – विंबलडन देखने पहुंचीं दीप्ति शर्मा ने टेनिस दिग्गज की तारीफ में कसीदे पढ़े

Deepti Sharma shares admiration for tennis legend after visiting Wimbledon (image via JioHotstar) भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बताया कि नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं। वह उनकी मेन्टल...

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

Delhi Capitals (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।...