Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Team India (Photo Source: X)

भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की आज यानी 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच गई है। भारतीय टीम सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के IGI (इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट) पर लैंड होने के बाद होटल आईटीसी मौर्या में रुकी हुई है। कुछ देर होटल में आराम करने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पीएम मोदी से 11 बजे मिलेंगे।

आपको बता दें कि, 29 जून को खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम कई दिनों तक बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में ही फंसी रही थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह के  प्रयास के चलते आज चार्टर्ड फ्लाट के जरिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंची। टीम इंडिया का स्वागत बड़े ही जोरो-शोरो के साथ किया गया।

#WATCH | Delhi: A young fan of the Men’s Indian Cricket Team, Viren says “I am a huge fan of Jasprit Bumrah and I am waiting for him. I have been standing her since 5:30 AM. I am a huge fan of the Indian Cricket Team…”

Team India has arrived at Delhi Airport after winning the… pic.twitter.com/kSRIv7wzIN

— ANI (@ANI) July 4, 2024

Men’s Indian Cricket Team lands at Delhi airport after winning the #T20WorldCup2024 trophy.

(Source: Delhi Airport) pic.twitter.com/kaCCjYy2oM

— ANI (@ANI) July 4, 2024

#WATCH | Captain Rohit Sharma with the #T20WorldCup trophy at Delhi airport as Team India arrives from Barbados, after winning the T20I World Cup.

(Earlier visuals) pic.twitter.com/ORNhSBIrtx

— ANI (@ANI) July 4, 2024

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे टीम इंडिया के प्लेयर्स

दिल्ली पहुंचने के बाद भारतीय टीम का कार्यक्रम तय है, उन्हें आज पूरे दिन क्या करना है इसकी तैयारी हो चुकी है। भारतीय टीम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। इसके बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी मुंबई के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजे से मुंबई में रोड शो होगा, इसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इस जीत का जश्न मनाएगी और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

गौरतलब है कि, दिल्ली एयरपोर्ट पर रात तीन बजे से फैंस का तांता लगा हुआ है। फैंस टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ कप्तान और खिलाड़ियों की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार सुबह 6 बजे खत्म हुआ जब भारतीय टीम की फ्लाइट AIC24WC दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर लैंड हुई है।

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत लौटी है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, अब 2024 में रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड ने दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...