Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जब MS धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में मैच खुद ना खत्म कर विराट कोहली से करवाया 

MS dhoni and virat kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट (MS Dhoni) क्रिकेट जगत में मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में ना जाने कितने मैच टीम इंडिया के लिए खत्म किए। हालांकि, एक मौका ऐसा भी था जब धोनी ने मैच खुद ना फिनिश कर विराट कोहली से करवाया।

बता दें कि यह घटना साल 2014 के दौरान बांग्लादेश में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली थी। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका से मिले 173 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, भारत को जीत के लिए 1 रन की जरूरत होती है।

हालांकि, इस दौरान सुरेश रैना (21) के आउट होने के बाद स्ट्राइक पर बल्लेबाजी के लिए एमएस धोनी आते हैं। लेकिन धोनी ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद जो पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज Beuran Hendricks ने फेंकी थी। इस गेंद को धोनी ने डिफेंस किया। लेकिन धोनी इस गेंद पर आसानी से रन बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

कोहली ने धोनी के इस शाॅट को देखकर रिएक्ट किया कि आपने ऐसा क्यों किया। पर धोनी चाहते थे कि उस समय 68* रन बनाकर नाबाद चल रहे कोहली इस मैच को फिनिश करें, क्योंकि वे ही मैच को अंत तक लेकर आए थे और धोनी मैच खत्म कर खुद क्रेडिट नहीं लेना चाहते थे।

देखें धोनी के इस जैस्चर की वीडियो

 

कोहली की शानदार पारी के दम पर भारत ने 6 विकेट से जीता था मैच

दूसरी ओर, आपको उस मैच का हाल बताएं तो भारत ने कोहली की शानदार 72* रनों की पारी के दम पर मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 58 और जेपी डुमिनी ने 45* रनों की पारी खेली थी।

तो वहीं जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। कोहली (72*) की शानदार पारी के अलावा रोहित शर्मा ने 23, अजिंक्य रहाणे ने 32, युवराज सिंह ने 18 और सुरेश रैना ने 21 रनों की पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर करने पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर साधा निशाना

Kris Srikkanth Slams Team Management Over Ravindra Jadeja’s Omission (image via X) बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हाल की वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को...

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...