Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: जब BBL में शेन वाॅर्न ने ब्रेंडन मैकुलम के शाॅट की भविष्यवाणी की और फिर किया बोल्ड 

VIDEO: जब BBL में शेन वाॅर्न ने ब्रेंडन मैकुलम के शाॅट की भविष्यवाणी की और फिर किया बोल्ड 

Shane Warne (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत पूर्व क्रिकेटर शेन वाॅर्न (Shane Warne) को स्पिन के जादूगर के रूप में जाना जाता है, जो गेंदों को अपने इशारों पर नचाते थे। क्रिकेट में बाॅल ऑफ सेंचुरी वाॅर्न ने ही फेंकी है। वाॅर्न के हाथ में स्पिन का ऐसा जादू था कि बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी उन्हें आसानी से नहीं खेल पाता था।

वाॅर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेले गए 145 मैचों में 708, तो 194 वनडे मैचों में 293 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट कभी नहीं खेला, लेकिन आईपीएल और बिग बैश लीग जैसे टूर्नामेंट में वह 73 टी20 मैच खेल चुके थे। इस दौरान उन्होंने 26.61 की औसत से कुल 70 विकेट अपने नाम किए।

गेंद को अपने इशारों पर नचाने के अलावा, वह मैदान पर माइंड गेम खेलने के लिए जाने जाते थे। वाॅर्न को पहले ही पता लग जाता था कि बल्लेबाज कौनसा शाॅट खेलने वाला है। तो वहीं उन्होंने अपनी इसी खासियत का इस्तेमाल साल 2011 में बिग बैश लीग के दौरान हुए एक मैच में किया था, जब वे स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज से एक कदम आगे निकल गए थे।

यह बल्लेबाज और कोई नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाजों की श्रेणी में आने वाले ब्रेंडन मैकुलम थे। बता दें कि उस सीजन ब्रिसबेन मैदान पर एक मैच ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया था। उस समय स्टार्स की ओर से खेलने वाले वाॅर्न माइक्रोफोन लगाकर कमेंटेटर्स से लगातार बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने मैकुलम द्वारा खेले जाने वाले शाॅट का पहले पूर्वानुमान लगाया और उन्हें उसी प्रकार की गेंदबाज की जिससे कि वे उन्हें काउंटर कर सके।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे एक कमेंटेटर ने शेन वाॅर्न से पूछा मैकुलम के बारे में क्या, शेन? तो उन्होंने कमेंटेटर को जबाव देते हुए कहा- हो सकता है पहले शाॅट के बाद वह स्वीप शाॅट खेलेगा या अंदर-बाहर से जोर लगाकर खेलेगा। तो यहां पर मैं कोशिश कर करना चाहता हूं कि उन्हें एक तेज गेंद फेंकू, जो स्लाइड करे।

इसके बाद मैकुलम वाॅर्न के खिलाफ स्वीप शाॅट खेलते हैं, चूंकि वाॅर्न को पहले से पता था कि वह ऐसा करने वाले हैं, तो उन्होंने तेज गेंद फेंकी जो सीथे लेग और मिडिल स्टंप के बीच लैंड हुई और ऑफ स्टंप पर जा लगी।

देखें शेन वाॅर्न ने ब्रेंडन मैकुलम को किस तरह किया था आउट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो ब्रेंडन मैकुलम की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मेलबर्न स्टार्स से मिले 178 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ब्रिसबेन हीट 169/7 का स्कोर ही बना पाई थी।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...