Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ग्लेन मैक्सवेल का खराब फॉर्म जारी, हारिस रऊफ की गेंद पर कुछ इस तरह हुए चारों खाने चित

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज एडिलेड में खेला गया, जहां पाकिस्तान ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 35 ओवर में सिर्फ 163 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 26.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 21 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाकर चलते बने। पाकिस्तान गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, खासकर हारिस रऊफ ने। ऑस्ट्रेलिया के 129 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर मौजूद थे।

टीम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा। 28वें ओवर में हारिस रऊफ का सामना करते हुए मैक्सवेल ने गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे विकेटों पर जा लगी और गिल्लियां बिखर गईं। मैक्सवेल के रूप में हारिस रऊफ ने अपना चौथा विकेट हासिल किया।

इस तरह बोल्ड होने के बाद मैक्सवेल सिर्फ देखते ही रह गए और उन्हें यकीन नहीं हुआ कि गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद उनका विकेट ले उड़ी है।

यहां देखें वीडियो-

pic.twitter.com/4UtNf7UCUi

— PCT Replays 💚 (@PCTReplays) November 8, 2024

सीरीज 1-1 से बराबरी पर

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाक गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और नियमित अंतराल पर विपक्षी टीम के विकेट चटकाए। कंगारू टीम पूरे ओवर नहीं खेल सकी और 35 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने धारदार गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। शाहीन अफरीदी को 3 विकेट मिले, जबकि नसीम शाह और हसनैन ने 1-1 विकेट चटकाए।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी रही और सैम अयूब व अब्दुल्ला शफीक ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। अयूब ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने 71 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं इसके बाद शफीक ने बाबर आजम के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। शफीक 64 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि बाबर आजम 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

बता दें कि पाकिस्तान ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में पहला वनडे गंवाया था, लेकिन दूसरे मैच में जीतकर उन्होंने सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 10 नवंबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...